Move to Jagran APP

युगांडा पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति योवेरी मुसेवनी ने किया स्वागत

युगांडा में पीएम मोदी पीएम मोदी राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी से मुलाकात करेंगे। दोनों नेता प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता में भाग लेंगे।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Tue, 24 Jul 2018 05:57 PM (IST)Updated: Tue, 24 Jul 2018 07:15 PM (IST)
युगांडा पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति योवेरी मुसेवनी ने किया स्वागत
युगांडा पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति योवेरी मुसेवनी ने किया स्वागत

कंपाला(एएनअाई)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार से पांच दिवसीय अफ्रीका महाद्वीप के तीन देशों के दौरे पर हैं। वह युगांडा पहुंचे हैं। यहां पीएम मोदी राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी से मुलाकात किया। दोनों नेता प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता में भाग लिया। 

loksabha election banner

इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि मेरा राष्ट्रपति मुसेवनी के साथ पुराना रिश्ता, 2007 में मैं गुजरात के सीएम के तौर पर युगांडा आया था। भारत युगांडा को अत्याधुनिक कैंसर थेरेपी मशीन गिफ्ट करेगा। इसके साथ ही युगांडा की सेना और सिविल कामों के लिए भारत देगा कई वाहन और ऐम्बुलेंस भी देगा। पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय मूल का समाज युगांडा के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। 

वहीं युगांडा के राष्ट्रपति ने कहा कि आज की बातचीत में ट्रेड, इन्वेस्टमेंट और पर्यटन के बारे में बात हुई। उन्होंने कहा कि युगांडा एयरलायंस की मुंबई के लिए विमान सेवा शुरू करने में पीएम मोदी मदद करें।महात्मा गांधी भारत के एक राष्ट्रवादी और स्वतंत्रता सेनानी थे, उन्होंने अफ्रीका में भी रंगभेद के विरोध में आंदोलन किया था। जवाहरलाल नेहरू ने हमारे देश की आजादी की लड़ाई का समर्थन किए थे।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रवांडा गए थे। वहां किगली में एक बिजनेस फोरम को संबोधित किया।

युगांडा से प्रधानमंत्री मोदी जोहानिसबर्ग में 10वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचेंगे। मोदी ब्रिक्स में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सीरिल रामाफोसा और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करेंगे।

रवांडा और युगांडा के दौरे के दौरान रक्षा और कृषि क्षेत्र में सहयोग मोदी की प्राथमिकता होगी। इसके बाद वह ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) के सालाना शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने दक्षिण अफ्रीका जाएंगे। मोदी का अफ्रीका का यह दूसरा दौरा होगा, इससे पहले वह 2016 में मोजाम्बिक, दक्षिण अफ्रीका, तंजानिया और केन्या के दौरे पर गए थे।

पहली बार भारत के किसी प्रधानमंत्री का यह रवांडा का दौरा है। भारत ने रवांडा के साथ अपने रिश्तों को मजबूत किया है, इसे पूर्वी अफ्रीका के प्रवेश-द्वार के रूप में देखा जा रहा है और इसी के मद्देनजर पिछले साल जनवरी में भारत ने रवांडा के साथ रणनीतिक साझेदारी की है।

प्रधानमंत्री के इस दौरे की जानकारी मीडिया को देते हुए विदेश मंत्रालय में सचिव (आर्थिक संबंध) टी. एस. तिरुमूर्ति ने कहा कि भारत बहुत जल्द रवांडा में अपना पहला मिशन शुरू करेगा, रवांडा के लिए भारत के वर्तमान उच्चायुक्त का आवास युगांडा के कंपाला में है। भारत ने रवांडा को 40 करोड़ डॉलर का कर्ज दिया है और वहां भारत की ओर से प्रशिक्षण छात्रवृति कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.