Move to Jagran APP

भारत दौरे पर फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली, पीएम मोदी और राजनाथ सिंह से करेंगी मुलाकात

फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली भारत-फ्रांस के बीच रणनीतिक और रक्षा संबंधों को मजबूत करने के लिए दो दिन की भारत दौरे पर हैं। उनकी आधिकारिक दौरे की शुरुआत शुक्रवार को होगी। वह इस दौरान पीएम मोदी और अपने भारतीय समकक्ष राजनाथ सिंह से मुलाकात करेंगी।

By TaniskEdited By: Published: Thu, 16 Dec 2021 05:22 PM (IST)Updated: Thu, 16 Dec 2021 05:22 PM (IST)
भारत दौरे पर फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली, पीएम मोदी और राजनाथ सिंह से करेंगी मुलाकात
भारत दौरे पर फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली

नई दिल्ली, एजेंसियां। फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली भारत-फ्रांस के बीच रणनीतिक और रक्षा संबंधों को मजबूत करने के लिए दो दिन की भारत दौरे पर हैं। उनकी आधिकारिक दौरे की शुरुआत शुक्रवार को होगी। वह इस दौरान पीएम मोदी से मुलाकात करेंगी और अपने भारतीय समकक्ष राजनाथ सिंह के साथ वार्षिक रक्षा वार्ता करेंगी। फ्रांस के दूतावास ने इसकी जानकारी दी है। दूतावास ने आगे बताया कि वार्ता में व्यापक रूप से भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग के पहलू शामिल होंगे। इसमें आपरेशनल डीफेंस कार्पोरेशन, विशेष रूप से इंडो-पैसिफिक में समुद्री सुरक्षा; मेक इन इंडिया के अनुरूप औद्योगिक और तकनीकी साझेदारी और आतंकवाद विरोधी सहयोग शामिल हैं।

loksabha election banner

एनएसए अजीत डोभाल से भी करेंगी मुलाकात

दूतावास ने यह भी बताया कि सशस्त्र बलों की मंत्री फ्लोरेंस पार्ली विशेष रूप से क्षेत्रीय सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा के लिए भारत के प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल से भी मुलाकात करेंगी। यह 2017 के बाद से पार्ली की भारत की चौथी यात्रा होगी। वह पिछले साल सितंबर में मुख्य रूप से अंबाला में एक समारोह में भाग लेने के लिए भारत आई थीं, जो भारतीय वायु सेना में पांच राफेल जेट के पहले बैच को शामिल करने के लिए आयोजित की गई थी। 2016 में भारत ने 59,000 करोड़ रुपये में 36 विमान खरीदने के लिए फ्रांस के साथ एक अंतर-सरकारी समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

भारत और फ्रांस के संबंध पिछले कुछ वर्षों में काफी मजबूत हुए

भारत और फ्रांस के संबंध पिछले कुछ वर्षों में काफी मजबूत हुए हैं। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में दोनों देशों का सहयोग बढ़ रहा है। रक्षा और सुरक्षा, असैन्य परमाणु सहयोग और व्यापार और निवेश के क्षेत्र भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी के प्रमुख स्तंभ हैं। इसके अलावा भारत और फ्रांस नए क्षेत्रों जैसे हिंद महासागर क्षेत्र और जलवायु परिवर्तन में भी सहयोग कर रहे हैं।  सितंबर में आस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और अमेरिका (AUKUS) द्वारा सुरक्षा साझेदारी की घोषणा के बाद यह फ्रांस से भारत की पहली उच्च स्तरीय यात्रा होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.