Move to Jagran APP

शिकागो में बोले उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू, आज पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है

उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा, पिछले चार वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में भारत ने तेजी से प्रगति की है और पूरा विश्व अब भारत की ओर देख रहा है।

By Nancy BajpaiEdited By: Published: Sun, 09 Sep 2018 12:15 PM (IST)Updated: Sun, 09 Sep 2018 01:15 PM (IST)
शिकागो में बोले उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू, आज पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है
शिकागो में बोले उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू, आज पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है

शिकागो (पीटीआइ)। पिछले चार वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में भारत ने तेजी से प्रगति की है और पूरा विश्व अब भारत की ओर देख रहा है। उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने शिकागो में तेलुगु अमेरिकियों की सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। नायडू ने कहा, 'पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था धीमी हो गयी हैं। ऐसे में केवल भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है।'

loksabha election banner

सैंकड़ो तेलुगु अमेरिकी लोगों के समूह को शनिवार को संबोधित करते हुए नायडू ने एशियाई विकास बैंक, विश्व बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आइएमएफ) जैसे विभिन्न वैश्विक आर्थिक संस्थानों के ताजा विकास के आंकड़ों और तथ्यों का उल्लेख किया। तेलुगु में अपने संबोधन में नायडू ने कहा, 'पूरी दुनिया इस वक्त भारत की तरफ देख रही है।'

उप राष्ट्रपति ने कहा, 'हाल में जब तक मैं शहरी विकास मंत्री था, तब 35 से 40 राजदूत मुझसे मिले थे। वे सभी भारत में निवेश करना चाहते थे।' उन्होंने तेलुगु समुदाय से भारत की विकास कहानी में भागीदार होने का आग्रह किया। नायडू ने कहा कि उन्हें तेलुगु अमेरिकी समुदाय की सफलता पर गर्व है। बता दें कि गैर सरकारी दौरे पर शिकागो आए नायडू ने तेलुगु प्रवासियों की बैठक को संबोधित किया और यहां चल रहे विश्व हिन्दू कांग्रेस में भाषण दिया। वह विश्व हिंदू कांग्रेस में भाग लेने वाले विदेशी गणमान्य व्यक्तियों से भी बातचीत करेंगे। कार्यक्रम कई तेलुगू समूहों द्वारा शिकागो में आयोजित किया गया था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.