जापान के एयरबेस में रक्षा मंत्री, ट्रेनर प्लेन व लड़ाकू विमान के बारे में ली जानकारी
जापान व दक्षिण कोरिया के पांच दिवसीय यात्रा के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज जापान के एयरबेस का दौरा किया।
काठमांडू, एएनआइ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को जापान स्थित एयरबेस हमामत्सु का दौरा किया। उन्हें F-15 लड़ाकू विमान व कावासाकी ट्रेनर प्लेन की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से बताया गया। इससे पहले सोमवार को टोक्यो में अपने जापानी समकक्ष ताकेशी लवेया से मुलाकात की। उन्होंने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबी से भी मुलाकात की।
दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय वार्ता के दौरान वैश्विक संबंधों पर चर्चा की। दोनों के बीच क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा में भागीदारी के मुद्दों समेत जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाए जाने पर भी चर्चा हुई।
बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो देशों जापान व दक्षिण कोरिया के पांच दिवसीय विदेश दौरे पर हैं। आज वे सियोल जाएंगे।
PM मोदी का ऐलान, फ्रांस से अगले महीने भारत आएगा पहला 'राफेल' लड़ाकू विमान
जापान की राजधानी टोकियाे पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सामरिक व तकनीकी सहयोग पर होगा जोर