चीन में बुकसेलर को 10 साल की कैद, देश के सीक्रेट लीक करने का आरोप
देश की गोपनीय जानकारियों को दूसरे देशों में अवैध तरीके से पहुंचाने के आरोप में बुकसेलर गुई मिन्हाई को दस साल के लिए कैद की सजा दी गई है।
बीजिंग, स्पूतनिक/एएनआइ। पूर्वी चीनी शहर निंगबो (Ningbo) में चीन में जन्मे स्वीडन निवासी गुई मिन्हाई को दस साल के कैद की सजा दी गई है। मिन्हाई पर देश की गोपनीय बातों को लीक करने का आरोप है। स्वीडन के नागरिक गुई मिन्हाई हांग कांग में किताबों की दुकान के सह-मालिक हैं। 2015 में वे थाइलैंड स्थित अपने आवास से लापता हो गए और बाद में चीन के एक जेल में मिले। बीजिंग ने उनपर देश की गोपनीयता को लीक करने का आरोप लगाया है।
24 फरवरी को निंगबो के पीपुल्स कोर्ट ने सार्वजनिक तौर पर अपना फैसला सुनाया। इस फैसले के अनुसार, मिन्हाई को अवैध तरीके से देश की गोपनीय सूचनाओं को दूसरे देशों में पहुंचाने का दोषी पाया गया और सजा दी गई। उन्हें 10 साल की कैद की सजा दी गई और पांच साल के लिए सभी राजनीतिक अधिकार छीन लिए गए। बता दें कि मिन्हाई ने अपनी गलती को स्वीकार कर लिया और फैसले को चुनौती नहीं दी।

गुई मिन्हाई को स्वीडन की ओर से सम्मानित किया गया था। इसी फैसले के कारण चीन के साथ स्वीडन के संबंध खराब हो गए। बुकसेलर मिन्हाई को चीनी अधिकारियों ने पहले भी 2015 और 2018 में दो बार गिरफ्तार किया था। मिन्हाई पहले हांग कांग में थे और वहीं चीनी नेतृत्व की आलोचनाओं वाली किताबें प्रकाशित की थीं।
हांग कांग के राजनीतिक गॉसिप वाले पांच बुकसेलर्स में से एक गुई काउजवे बे बुक्स से संबद्ध थे। बता दें कि 2018 में गायब मिन्हाई का एक वीडियो रिलीज हुआ था जिसमें उन्होंने अपने अधिकारों को स्वीकार किया था।