Move to Jagran APP

सतगुरु जगजीत जी नहीं रहे

भैणी साहिब व नामधारी संप्रदाय के प्रमुख सतगुरु जगजीत सिंह का वीरवार देर शाम करीब साढ़े छह बजे निधन हो गया। वे 25 दिनों से बीमार चल रहे थे और उनका एसपीएस अपोलो अस्पताल में उपचार चल रहा था। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल व पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

By Edited By: Published: Fri, 14 Dec 2012 11:18 AM (IST)Updated: Fri, 14 Dec 2012 11:18 AM (IST)
सतगुरु जगजीत जी नहीं रहे

लुधियाना। भैणी साहिब व नामधारी संप्रदाय के प्रमुख सतगुरु जगजीत सिंह का वीरवार देर शाम करीब साढ़े छह बजे निधन हो गया। वे 25 दिनों से बीमार चल रहे थे और उनका एसपीएस अपोलो अस्पताल में उपचार चल रहा था। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल व पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

loksabha election banner

एसपीएस अस्पताल के डायरेक्टर अभिजीत के अनुसार, सतगुरु जगजीत सिंह छाती व पेट में संक्रमण के बाद अस्पताल में दाखिल करवाए गए थे। दोनों बीमारियों के विशेषज्ञ डाक्टर उनके इलाज में जुटे थे, लेकिन वीरवार शाम को सतगुरु जी ने करीब 6.28 बजे अंतिम सांस ली। भैणी साहिब के प्रवक्ता सूबा हरभजन सिंह के मुताबिक सतगुरु जी के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार शुक्रवार दोपहर दो बजे भैणी साहिब में किया जाएगा।

92 वर्षीय जगजीत सिंह के ब्रहृमलीन होने की खबर के बाद नामधारी संप्रदाय में शोक की लहर दौड़ गई। देखते ही देखते हजारों अनुयायी रोते-बिलखते उनके अंतिम दर्शन के लिए अपोलो अस्पताल पहुंच गए। हर कोई अपने गुरु के खोने से आहत था। सतगुरु जी के जाने की खबर से भैणी साहिब में भी मातम छा गया। उनके पार्थिव शरीर को तत्काल विशेष गाड़ी से अपोलो अस्पताल से नामधारी संप्रदाय के हेडक्वार्टर श्री भैणी साहिब ले जाया गया।

सतगुरु जगजीत सिंह का संबंध देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले नामधारी संप्रदाय से है। नामधारी संप्रदाय के संस्थापक सतगुरु राम सिंह जी ने देश की आजादी के लिए कूका आंदोलन चलाया और अंग्रेजों की नाक में दम कर दिया। उन्होंने देश में फैली सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए भी काफी कार्य किए।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.