जांच के बाद भारत लौटे सचिन, आईपीएल के लिए फिट
कप्तान सचिन तेंदुलकर आज अधिकारिक रूप से मुंबई इंडियंस के आगामी इंडियन प्रीमियर लीग अभियान के लिए घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में चल रहे अनुकूलन शिविर से जुड़ गए और वह खेलने के लिए पूरी तरह से फिट हैं।
मुंबई। कप्तान सचिन तेंदुलकर आज अधिकारिक रूप से मुंबई इंडियंस के आगामी इंडियन प्रीमियर लीग अभियान के लिए घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में चल रहे अनुकूलन शिविर से जुड़ गए और वह खेलने के लिए पूरी तरह से फिट हैं।
जब शिविर शुरू हुआ था तो यह स्टार बल्लेबाज आस्ट्रेलिया में भारत की ओर से खेलने और फिर बांग्लादेश में एशिया कप में व्यस्त था। भारतीय टीम के ढाका में चार देशों के टूर्नामेंट से बाहर होने बाद तेंदुलकर अपने चोटिल पैर के अंगूठे की चोट की जांच कराने लंदन चले गए। तेंदुलकर ने एशिया कप के दौरान ही अपने 100 अंतरराष्ट्रीय महाशतक पूरा करने की उपलब्धि हासिल की। वह मुंबई इंडियंस को पहली बार चार अप्रैल से शुरू होने वाले टीम20 टूर्नामेंट के पांचवें चरण में खिताब दिलाने की कोशिश करेंगे। मुंबई इंडियंस की टीम पिछले साल की विजेता भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ चेन्नई में एम ए चिदम्बरम स्टेडियम में अपने अभियान की शुरूआत करेगी। तैयारियों के लिए लगा यह शिविर आज ही समाप्त हो जाएगा। मुंबई इंडियंस की टीम और सहयोगी स्टाफ कल चेन्नई रवाना हो जाएंगे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर