Move to Jagran APP

माता रानी मंदिर

शहर का माता रानी मंदिर क्षेत्र के प्राचीन मंदिरों में से एक है। इसका इतिहास सौ साल सेभी पुराना है।

By Edited By: Published: Sat, 20 Oct 2012 01:30 PM (IST)Updated: Sat, 20 Oct 2012 01:30 PM (IST)
माता रानी मंदिर

खन्ना। शहर का माता रानी मंदिर क्षेत्र के प्राचीन मंदिरों में से एक है। इसका इतिहास सौ साल सेभी पुराना है। मंदिर में शीतला माता, मां दुर्गा, बजरंग बली, भगवान शिव और राधा कृष्ण सहित अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां भी सुशोभित हैं। सबसे पहले यहां शीतला माता की मूर्ति विराजमान थी।

loksabha election banner

मंदिर के पुजारी पिछले 35 सालों से पंडित दयानंद कौशिक ही हैं। कहते हैं मां की पूजा से मनुष्य के सभी शारीरिक कष्ट दूर होते हैं। परिवार में सुख समृद्धि आती है और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस मंदिर की स्थापना को 100 साल से भी च्यादा समय हो गया। वर्ष 1984 में मंदिर का जीर्णोधार हुआ। शीतला माता सहित अन्य देवी-देवताओं की नई मूर्तियां स्थापित हुईं।

आयोजन : मंदिर में हर रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने आते हैं। हर वर्ष शीतला माता मेला लगता है। इसकी शोभा देखने लायक होती है। इसके अतिरिक्त हर वर्ष कई बड़े-बड़े धार्मिक समारोह आयोजित होते हैं, जिनमें कई तीर्थ स्थलों से साधु-महात्मा हिस्सा लेने आते हैं। सत्संग भी होते हैं। विश्व-शांति एवं मानव कल्याण के लिए हवन यज्ञ का आयोजन भी होता है। नवरात्र में मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनियों से सजाया जाता है। दुर्गा महोत्सव में श्रद्धालु बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इस बार 16 अक्टूबर से लेकर 22 अक्तूबर तक मंदिर में दुर्गा महोत्सव चलेगा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.