दुनियाभर में Coronavirus के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। इसके लिए सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन भी पूरे देश में लागू कर दिया गया है। इसी क्रम में लोगों को जागरुक और अपडेटेड रखने के लिए कई कंपनियों ने अपने-अपने टूल पेश किए हैं जो इस वायरस के सिम्पटम जानने और रिस्क लेवल समेत अन्य जानकारी पता करने में मदद करेंगे। यहां हम आपको इन्हीं के बारे में बता रहे हैं।
Coronavirus: जियो, एयरटेल और फेसबुक समेत इन कंपनियों के टूल्स आपको रखेंगे सुरक्षित और अपडेटेड

जियो, एयरटेल और फेसबुक समेत इन कंपनियों ने लॉन्च किए अपने Tools

Airtel Thanks India Fights COVID-19
यह टूल कंपनी की आधिकारिक ऐप Airtel Thanks में उपलब्ध कराया गया है। ऐप में नीचे की तरफ India Fights COVID-19 Scan Your Fear Away का विकल्प मौजूद होगा। यहां आपसे कुल मिलाकर 7 सवाल पूछे जाएंगे। अगर आपको सही रिजल्ट चाहिए तो आपको सभी सवालों के सही जवाब भरने होंगे।

Apollo Hospital की पहल
Apollo ने एक सेल्फ टेस्टिंग अस्समेंट उपलब्ध कराया है जो AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा चलाया जा रहा है। इससे लोग यह जान पाएंगे कि उनका मौजूदा रिस्क लेवल कितना है। इसके लिए ट्वीट भी किया गया है।

Telegram MyGov Corona Newsdesk
यह एक Telegram चैनल है। इस चैनल में भारत सरकार की तरफ से अपडेट दिए जाते हैं। इस ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए पेज के नीचे Join का विकल्प मिलेगा। ग्रुप ज्वाइन करने की प्रक्रिया में कुछ समय लग सकता है। इसे आप ऐप और डेस्कटॉप से इस्तेमाल कर सकते हैं।

Move से रिपोर्ट कर पाएंगे सस्पेक्ट केस
दिल्ली आधारित कंपनी Map My India ने एक ऐप लॉन्च की है जिसका नाम Move है। इसके जरिए लोग अपनी नजदीकी अथॉरिटी को इस वायरस के सस्पेक्ट के बारे में रिपोर्ट कर पाएंगे। यही नहीं, कोरोनावायरस से जुड़ी लैब के बारे में भी यहां से पता चलेगा। इस वायरस से कितने लोग संक्रमित हैं इसकी जानकारी भी मिलेगी।

Coronavirus के अपडेट के लिए वेबसाइट भी उपलब्ध
https://www.covid19india.org/ वेबसाइट पर आपको इस वायरस से संबंधित सभी अपडेट मिल जांएंगे। साथ ही पीड़ितों की संख्या, कितने लोग ठीक हुए आदि जैसे जानकारियों भी यहां से चेक की जा सकती हैं।

Facebook Corona Helpdesk
यह एक चैटबॉट है। इसे Facebook Messenger के लिए बनाया गया है। इसके लिए नेशनल ई-गवर्नेंस डिविजन (NeGD) के CEO अभिषेक सिंह ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से जानकारी भी दी है। इसमें दिए गए लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको एक चैट विंडो दिखाई देगी। यह Facebook Corona Helpdesk होगी।
a