भारत में आजकल स्वच्छता अभियान जोरो पर है लेकिन क्या आपको पता है कि भारतीय आज से नहीं बल्कि कई सालों से स्वच्छता पर बहुत जोर देते रहे हैं। जब भारत गुलाम था उस वक्त अलवर के राजा जयसिंह ने अपने अपमान का बदला दुनिया की सबसे महंगी कारों में से एक ‘रोल्स रॉयस’ से कचरा उठवाकर लिया था। आइए जानते हैं कि आखिर किस वजह से राजा ने ऐसा कदम उठाया।
भारत के इस राजा ने रॉल्स रॉयस कार से कचरा उठवाकर लिया था अपने अपमान का बदला

भारत के इस राजा ने रॉल्स रॉयस कार से कचरा उठवाकर लिया था अपने अपमान का बदला

भारत के इस राजा ने रॉल्स रॉयस कार से कचरा उठवाकर लिया था अपने अपमान का बदला
भारत को यूं ही सोने की चिड़िया नहीं कहा जाता है। आज से कई साल पहले भारत के राजाओं के पास बेइंतहा धन दौलत थी। राजा जयसिंह उन्हीं में एक थे।

भारत के इस राजा ने रॉल्स रॉयस कार से कचरा उठवाकर लिया था अपने अपमान का बदला
एक बार जयसिंह लंदन गए, उसी दौरान उनकी नजर ‘रॉल्स रॉयस’ की गाड़ियों पर पड़ी। जब उन्होंने उसकी कीमत पूछी तो उन्हें भारतीय होने के नाते उन्हें शोरूम से बाहर कर दिया।

भारत के इस राजा ने रॉल्स रॉयस कार से कचरा उठवाकर लिया था अपने अपमान का बदला
जयसिंह अपनी इस बेइज्जती को बर्दाश्त नहीं कर पाए और होटल आकर फिर से उन्होंने वहां जाने का मन बनाया, लेकिन इस बार वह राजा के तौर पर गए। शोरूम के लोग उनका यह रूप देखकर हैरान थे उन्होंने उनका जोरदार स्वागत किया और उन्होंने वहां खड़ी 6 ‘रॉल्स रॉयस’ को खरीद लिया।

भारत के इस राजा ने रॉल्स रॉयस कार से कचरा उठवाकर लिया था अपने अपमान का बदला
यही नहीं, राजा जयसिंह ने अपने अपमान का बदला भी लिया। जयसिंह ने अपने राज्य की नगरपालिका को ये फरमान जारी कर दिया कि इन कारों का उपयोग केवल शहर की गंदगी को ढोने व सफाई के काम के लिए किया जाए। इस बात को कुछ ही दिन हुए थे कि यह बात पूरे विश्व भर में फैल गई कि भारत का एक राजा ‘रॉल्स रॉयस’ से कचरा उठवा रहा है।

भारत के इस राजा ने रॉल्स रॉयस कार से कचरा उठवाकर लिया था अपने अपमान का बदला
जैसे ही लोगों को इस बात का पता चला कि कार का इस्तेमाल करचे उठाने के लिए हो रहा है तो लोगों ने उसे खरीदना बंद कर दिया। यूरोप और अमेरिका में रोल्स रॉयस कार के मालिकों का कहना है कि, लोग उस कार पर हंसते थे और कहते थे कहीं ये वही कार तो नहीं जो भारत में कचरा उठा रही है।

भारत के इस राजा ने रॉल्स रॉयस कार से कचरा उठवाकर लिया था अपने अपमान का बदला
कंपनी की गिरती साख की वजह से कंपनी ने राजा को टेलीग्राम लिखकर माफी मांगी और विनती की कि ‘रॉल्स रॉयस’ कार से कचरा न उठवाएं। इसके अलावा कंपनी ने राजा को 6 कारें तोहफे के तौर पर भारत भेजी। तब जाकर राजा ने उन कारों से कचरा साफ करना बंद करवाया।
a