मुंबई में मंगलवार को हुई तेज बारिश के कारण स्थानीय ट्रेन सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। शहर में बारिश की कारण उत्पन्न स्थिति को देखते हुए लोगों से कहा गया है कि अगर कोई जरूरी का मना हो तो घर पर ही रहें। लगातार हो रही बारिश के कारण लोगों का दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं, लोकल ट्रेन सेवा बाधित होने से लोगो को अपने रोजमर्रा के काम करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
Mumbai Rains : मुंबई में बारिश के कारण हाल बेहाल, सड़क और रेल यातायात प्रभावित

भारी बारिश के कारण सडकों पर भरा पानी

सड़कों पर पानी से यातायात भी प्रभावित
सड़कों पर पानी भरने से सबसे ज्यादा समस्या यातायात की हो रही है। भारी बारिश से जलभराव के कारण छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) और ठाणे रेलवे स्टेशन के बीच केंद्रीय रेल सेवाओं को निलंबित कर दिया गया है। भारी बारिश के चलते सायन रेलवे स्टेशन पर यात्री फंस गए हैं।

कोविड अस्पताल में भरा पानी
मुंबई के नायर अस्पताल में शहर में हुई भारी बारिश के बाद पानी भर गया है। यह एक COVID-19 अस्पताल है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अनुसार, मुंबई शहर में पिछले 24 घंटों में 173 मिमी बारिश हुई है।

बीएमसी ने किया अवकाश का एलान
बृहन्मुंबई नगर निगम बीएमसी ने मुंबई के कई हिस्सों में अत्याधिक जलभराव और भारी बारिश के बाद आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सभी प्राइवेट और सरकारी प्रतिष्ठानों के लिए अवकाश का एलान कर दिया है। कमिश्नर ने आदेश दिया है कि यदि आवश्यक कार्य न हो तो घरों से बाहर न जायें।

कई इलाके हुए प्रभावित
मुंबई के कई इलाके इस बारिश के कारण प्रभावित हुए हैं। इनमें भेंडी बाजार, गोल मंदिर, नाना चौक, मुंबई सेंट्रल जंक्शन, बावला कंपाउंड, जेजे जंक्शन, हिंदमाता, काला चौकी, सारथी बार और वर्ली सी फेस शामिल हैं। यहां अत्याधिक जलभराव के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सभी इलाकों में जल की निकासी के लिए कार्य जारी है।
a