बॉलीवुड सितारों और उनके फैंस के बीच रिश्ता काफी गहरा होता है। सितारे भी अपनी सफलता के पीछे अक्सर अपने फैंस को क्रेडिट देते हैं। आम तौर पर ऐसा होता है कि किसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी के जीवन का अहम हिस्सा उनके ही इंडस्ट्री से जुड़े लोग होते हैं। लेकिन कभी-कभी ऐसा भी होता है कि कोई फैंन किसी सितारे के जीवन का एक खास हिस्सा बन जाता है। यहां हम ऐसे ही कुछ कहानियों से हम आपको रुबरु करवाने जा रहे हैं। दरअसल बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने अपने फैन से ही शादी रचा ली और सभी को चौंकाकर रख दिया। 29 दिसंबर को बॉलीवुड में काका के नाम से मशहूर राजेश खन्ना का जन्मदिन होता है। आज जानते हैं उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी कुछ रोचक बातें।
Pics: जब अपने ही फैन से शादी रचाकर इन सितारों ने सभी को चौंका दिया


डिंपल महज 16 साल की थी जब उन्होंने बॉलीवुड के सुपरस्टार राजेश खन्ना से शादी रचाई थी। राजेश खन्ना डिंपल से 15 साल बड़े थे। डिंपल राजेश खन्ना की फैन थी उन्होंने लगभग उनकी सारी फिल्मों को ना जाने कितनी बारी देखा था। डिम्पल के ख्वाब को पंख तब लगे जब उनके सपनों के सौदागर राजेश खन्ना ने खुद शादी के लिए प्रोपोज किया।

बचपन से सायरा बानो दिलीप साहब की फैन थीं। वो उनकी फ़िल्में देख कर ही बड़ी हुई थीं। जब दिलीप कुमार साहब ने सायरा बानो को शादी के लिए प्रोपोज़ किया तब वो उन्हें मना ही नहीं कर पाईं और अक्टूबर 1966 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

बिज़नेस टायकून मयूर माधवानी अभिनेत्री मुमताज़ के फैन थे। उनकी खूबसूरती और डांसिंग स्किल ने मयूर का दिल जीत लिया था। मयूर ने मुमताज़ से 1974 में शादी का प्रस्ताव रखा जिसे मुमताज़ मना नहीं कर पाई।

जीतेंद्र के गुड लुक्स और डांस का हर कोई दीवाना था। बॉलीवुड में हर एक एक्ट्रेस जीतेंद्र की दीवानी थी। शोभा कपूर उन दिनों ब्रिटिश एयरवेज में बतौर एयर होस्टेस काम कर रही थीं और जीतेंद्र की फैन हुआ करती थीं। शोभा का ख्वाब तब पूरा हुआ जब जीतेंद्र ने उनसे 1974 में शादी रचाई।