कीवी में 60 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है। आप चाहें तो कीवी को साबुत या इसका जूस पी सकते हैं। अगर आपको कैल्शियम लेना है औ दूध की चीज़ों से एलर्जी है तो ये खट्टा-मीठा फल आपको पसंद आयेगा। आप कीवी को सलाद में भी शामिल कर सकते हैं। कीवी खाने से प्लेटिलेट्स भी बढ़ते हैं। जिन लोगों के प्लेटिलेट्स गिरने लगते हैं डॉक्टर उन्हें कीवी फल खाने की सलाह देते हैं।
बॉडी में कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए इन 5 चीज़ों को बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा


अगर आप रोज़ सुबह 1 कटोरी हरी पत्तेदार सब्जियां खायें तो आपको 100 मिलीग्राम कैल्शियम मिलेगा। इस मौसम में पत्तागोभी, मूली, मेथी जैसी हरी सब्जियां आ रही हैं आप इन्हें खाकर कैल्शियम की कमी दूर कर सकते हैं। बच्चे अगर हरी सब्जियां नहीं खाते तो आप उन्हें सैंडविच या बर्गर में ढेर सारी वेजीटेबल्स डालकर खिला सकते हैं। हरी सब्जियों में आयरन की अच्छी मात्रा होती है इसलिए आप कमजोरी दूर करने के लिये इनका सेवन जरूर करें।

बहुत से लोग ब्रोकली नहीं खाते पर अगर आपको लैक्टोस इंटोलरेंस की समस्या है तो ये सब्जी आपके लिए फायदेमंद है। इसमें कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है। कैल्शियम के अलावा ब्रोकली में आयरन, विटामिन ए, सी जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। कैल्शियम की कमी से तनाव बढ़ जाता है पर ब्रोकली में फोलेट की अच्छी मात्रा होती है जिससे ये आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिये भी फायदेमंद है।

पालक खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं। इसको खाने से हमारा मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। पालक में विटामिन के, फोलेट, बीटा कैरोटीन जैसे पोषक तत्व पाये जाते हैं। पालक आंखों के लिये भी अच्छा माना जाता है। इससे आंखों की रौशनी अच्छी रहती है। इसमें नाइट्रेट की मात्रा पाई जाती है जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है और दिल की बीमारियां भी दूर रहती हैं। पालक की सब्जी कम मसाले में तैयार की जाती है। अगर आपको प्रोटीन लेना है तो आप पालक की दाल खायें या पालक को सलाद के तौर पर भी खाया जा सकता है। पालक खाने से इम्यूनिटी भी बढ़ती है।

अगर आप दूध या डेयरी प्रोडक्ट्स नहीं लेना चाहते तो आप संतरा खा सकते हैं। संतरे में अन्य फलों के मुकाबले कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसमें विटामिन ए, बी, पोटैशियम जैसे तत्व पाये जाते हैं। संतरा खाने से अपच की समस्या भी दूर होती है। अगर आपको पेट में दर्द या गैस जैसी समस्या है तो संतरे का सेवन करें। संतरे में मौजूद कैल्शियम मसूड़ों को भी स्वस्थ्य रखता है। हड्डियों के रोग में भी डॉक्टर संतरा खाने की सलाह देते हैं। संतरे में मौजूद विटामिन सी से हड्डियों में कमजोरी नहीं होती। संतरे को खाते समय उसके रेशे अलग न करें।