पीठ के बल सीधे लेट जाएं। पैरों के बीच में गैप बनाएं। दोनों हाथों को ज़मीन से टिका रहने दें। अब एक पैर को ऊपर उठाएं और दूसरा पैर ज़मीन पर ही टिका रहने दें। पैर को आप जितनी देर उठाकर रख सकती हैं, रखने की कोशिश करें। अब इसे नीचे ले आएं। ठीक ऐसा ही दूसरे पैर के साथ करें। इस एक्सरसाइज़ को 10 बार दोहराएं।
इन 5 लोअर बॉडी एक्सरसाइजेस से शेप में रहने के साथ ही रहें चुस्त-दुरुस्त भी


पीठ ऊपर करके लेट जाएं। अब हाथों को दिए गए चित्र के अनुसार रखने का प्रयास करें। पैरों को भी ठीक चित्र अनुसार ही रखें। अब अपने शरीर को ऊपर उठाएं। जितनी देर इस अवस्था में रह सकती हैं, इसे करने का प्रयास करें। इस एक्सरसाइज़ में पीठ एकदम सीधी रखें। इसे दो-तीन बार दोहराएं।

हिप्स को सही आकार देने के लिए डीप स्टैंड स्क्वॉट्स आज़माएं। इसे करने के लिए चित्र अनुसार पोज़ बनाएं। पीठ एकदम सीधी होनी चाहिए। इस अवस्था में कम से कम 5 मिनट बैठें। फिर सामान्य स्थिति में आ जाएं। यह क्रिया 10 बार दोहराएं। यह वर्कआउट कूल्हों और पैरों की मांसपेशियों को मज़बूत बनाता है।

इसे कई तरह से किया जा सकता है। एक चित्र अनुसार और एक तरीका है कि पुशअप्स की पोजि़शन बनाएं। दाएं पैर को 90 डिग्री में मोड़ें। अब दाएं हाथ से दाएं पैर को पकड़ें। शरीर के बैलेंस को बनाने के लिए बाएं हाथ को ज़मीन पर रखें। अब अपने हिप्स को आगे की तरफ ले जाकर झुकाएं। फिर इस स्थिति में 5 सेकंड तक रुकें। फिर पुन: पहले की स्थिति में आ जाएं। इससे हिप्स सही शेप में आ जाते हैं और पैरों की मांसपेशियों को मज़बूत बनाने में भी मदद मिलती है।

इसे करने के लिए दीवार या सोफे का सहारा लें। दाहिने पैर को पीछे मोड़कर वॉल या सोफे पर सटा लें, बायां पैर आधा मोड़ें और हाथों को ऊपर स्ट्रेच करें। 30 सेकंड तक इसी अवस्था में रहें, फिर दूसरे पैर से इसे दोहराएं। इससे पैरों की मांसपेशियां मज़बूत बनेंगी।