हींग में कोउमारिन नाम का पदार्थ पाया जाता है। ये खून को जमने से रोकने के साथ इसे पतला भी करता है। इससे हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है।
सिरदर्द हो या पीरियड्स पेन, हींग के इस्तेमाल से पाएं हर दर्द में आराम
5 photos | Published Mon, 29 Jun 2020 12:05 PM (IST)


बलग़म और कफ जम जाने की समस्या है तो हींग का लेप बनाकर छाती पर लगाने से फायदा मिल सकता है। वहीं, डकार आना या उल्टी आने जैसी समस्या होने पर केले के गूदे में एक चुटकी हींग रखकर खा लें।

अगर आपके पेट में कीड़े हो गए हैं, तो गर्म पानी के साथ हींग का नियमित रूप से सेवन करने से राहत मिल सकती है। इससे आपको एसिडिटी से भी छुटकारा मिलेगा।

एक कप पानी में हींग मिलाकर पिएं। इससे माहवारी में होने वाले दर्द से राहत मिलती है।

सिरदर्द की परेशानी हो, तो हींग को हल्का गर्म करे लें। अब इसके लेप को सिर पर लगाएं। वहीं, दांत दर्द की परेशानी में इसे नींबू के साथ मिलाकर लगाएं। इससे आराम मिलेगा।