कुछ लोग प्याज भूनते समय सब्जियां कटाते हैं। उन्हें लगता है कि प्याज सुनहरी होने तक बाकी सब्जियां कट जाएंगी। इससे सब्जी छौंकते समय कई बार कुछ चीज़ें छूट जाती है। छौंक जलने की भी संभावना रहती है। इसलिए सारी सब्जि़यों को कुकर आंच पर रखने से पहले ही काट लें। खाना एकदम स्वादिष्ट बनेगा।
किचन के बोरिंग और घंटों चलने वाले काम को आसान बना देंगे ये टिप्स एंड ट्रिक्स
5 photos | Published Fri, 23 Oct 2020 02:50 PM (IST)


लहसुन छीलते समय सबसे पहले उसकी कलियां अलग करें। फिर सभी कलियों को थोड़ी देर पानी में भिगो दें। इससे लहसुन आसानी से छिलेगा।

सब्जी पकने के बाद उसमें नमक डालने से सब्जी का स्वाद बिगड़ जाता है। इसलिए नमक हमेशा सब्जी छौंकते समय ही डालें।

पानी में भीगे ब्रेड स्लाइसेज़ को पेपर नैपकिन में रैप करके बीस सेकंड तक माइक्रोवेव में हीट करें। ब्रेड फिर से फ्रेश हो जाएगी।

संतरे या नींबू का रस आसानी से निकालने के लिए काटने से पहले उन्हें 10 सेकंड माइक्रोवेव में हीट करें। रस आसानी से निकल जाएगा।