ज्यादातर लोग इस ओर ध्यान नहीं देते लेकिन क्लींजिंग बहुत ही जरूरी स्टेप है। जो त्वचा पर जमी गंदगी,धूल को आसानी से साफ कर देता है। चेहरे को साफ करने के लिए गुलाब जल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
गर्मियों में इन टिप्स की मदद से पुरुष रख सकते हैं अपनी स्किन का ध्यान
5 photos | Published Wed, 21 Apr 2021 02:20 PM (IST)


अपनी स्किन टाइप के अनुसार मॉयस्चराइजर का इस्तेमाल करें। बाहर जाने से पहले और रात में सोने से पहले इस्तेमाल जरूर करें।

अच्छी नींद का असर आपकी सेहत और त्वचा दोनों पर ही देखने को मिलता है। नींद पूरी न होने से असमय बुढ़ापा नजर आने लगता है। कम से कम 8 घंटे की नींद जरूर लें।

रोज़ाना कच्चे दूध से चेहरे की सफाई करें। शेविंग के बाद ऑलिव ऑयल या आमंड ऑयल से 5 मिनट तक चेहरे की मसाज करें। यह त्वचा को मुलायम बनाने में मदद करता है।

हेल्दी स्किन के लिए बॉडी को हाइड्रेट रखना बहुत जरुरी है इसलिए एक दिन में 8 से 10 ग्लास पानी जरूर पिएं। इससे बॉडी के सारे टॉक्सिंस दूर हो जाते हैं और फेस पर अलग ही चमक नजर आती है।









