‘बिग बॉस’ फेम और फेमस टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई सोशल मीडिया पर सुपर एक्टिव रहती हैं। रश्मि अक्सर अपनी बोल्ड फोटोज़ से सोशल मीडिया पर आग लगाती रहती हैं। Photo Credit- Rashami Desai Insta
Rashami Desai का बेडरूम फोटोशूट वायरल, दिखा एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज़


हाल ही में एक्ट्रेस ने एक बार फिर अपनी कुछ बेहद हॉट एंड बोल्ड फोटोज़ अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जो इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल हो रही हैं। इन फोटोज़ में रश्मि अपनी बोल्डनेस से कहर ढा रही हैं।

दरअसल, एक्ट्रेस न बेडरूम में अपना फोटोशूट करवाया है जिसकी फोटोज़ उन्होंने इंस्टा पर शेयर की हैं। इन फोटोज़ में रश्मि बेहद सैक्सी लग रही हैं।

सफेद चादर पर ब्लैक ब्रालेट और ब्लैक शॉर्टस पहनीं रश्मि देसाई हर फोटो में एक अलग पोज़ दे रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने बालों को खुला छोड़ा है और हर फोटो में अपनी पलकी झुकाए हुए हैं जो उनकी खूबसूरती चार चांद लगा रही हैं। फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘एनर्जी एफर्टलेस भी हो सकती है’।

रश्मि के इस बोल्डे फोटोशूट पर जहां फैंस उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं, वहीं कई टीवी अभिनेत्रियों ने भी एक्ट्रेस की तारीफ की है। टीवी एक्ट्रेस सृष्टि रोड़े से लेकर तेजस्वी प्रकाश, मोनालिसा और दिलजीत कौर भी रश्मि देसाई की बोल्डनेस पर दिल हार बैठे हैं।









