बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की शादी के बाद अब नामी अभिनेत्री सोनम कपूर घर बसाने की राह पर हैं। ख़बर है कि सोनम अपने ख़ास दोस्त आनंद आहूजा के साथ 11 मई को जिनेवा में शादी करेंगी। खैर, आगे आपको और जानकारी देंगे लेकिन इससे पहले आपको बता दें कि, हाल ही में सोनम और आनंद मुंबई के बांद्रा इलाके में साथ नजर आए।
Photos: सोनम कपूर ख़ास दोस्त आनंद आहूजा के साथ आईं नजर, शादी की ख़बर


यह तस्वीर अभी की है जब सोनम और आनंद साथ दिखाई दिए। सोनम कपूर और आनंद लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। ख़बर है कि दोनों का दो दिवसीय विवाह समारोह 11 और 12 मई को यूरोप के जिनेवा में होगा । विवाह हिंदू पद्धति से किया जाएगा।

सोनम कपूर से जब भी उनके विवाह या उनके रिश्ते के बारे में पूछा गया तो उन्होंने अपने रिलेशनशिप स्टेटस पर कभी भी कोई भी बात नहीं कही है। ऐसे में यह खबर सोनम कपूर के फैन्स के लिए एक खुशखबरी की तरह है कि वह इस साल मई में शादी कर सकती हैं।

ख़बर में दावा किया गया है कि शादी के लिए बड़े स्तर पर हवाई जहाज के टिकट की बुकिंग शुरू है। खुद पिता अनिल कपूर व्यक्तिगत तौर पर लोगों को विवाह में आने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। सोनम कपूर बॉलीवुड की एक सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं और उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।

सोनम कपूर इन दिनों कई फिल्मों में काम कर रही हैं, जिनमें उनकी होम प्रोडक्शन फिल्म वीरे दी वेडिंग और शैली धर की एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा शामिल है।