बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और एक्ट्रेस करीना कपूर खान के छोटे नवाब यानी तैमूर अली खान हमेशा ही सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं।
Taimur Ali Khan की लेटेस्ट तस्वीरें हुईं वायरल, गाय की सेवा करते आए नजर
5 photos | Published Sat, 16 Jan 2021 04:27 PM (IST)


इसी बीच तैमूर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह दरवाजे पर खड़ी गाय को खाना खिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

तैमूर अली खान के गाय को चारा खिलाते हुए की तस्वीर उनकी मां करीना कपूर खान के एक फैनपेज ने अपने इंस्टाग्राम आकउंट पर शेयर किया है।

इस दौरान तैमूर ऑरेंज कलर की टीशर्ट और हॉफ ब्लैक पैंट में नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने मुंह पर मास्क लगा रखा है। वहीं उनके साथ उनकी नैनी भी नजर आ रही हैं।

फैंस लगातार तैमूर अली खान की इन तस्वीरों पर कमेंट कर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।