बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन इन दिनों काफी बिजी हैं। हाल ही में वो अमेज़न प्राइम वीडियो की सिरीज़ ‘ब्रीद इन टू द शैडो’ में नज़र आए थे, उसके बाद वो कुछ दिन पहले ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई ‘लूडो’ में दिखे। All Photos - queen.82.queen Insta Page
Bob Biswas के लिए अभिषेक बच्चन ने बदला लुक, पहचान नहीं पाएंगे आप
5 photos | Published Fri, 27 Nov 2020 03:17 PM (IST)


अब अभिषेक जल्द ही 'बॉब बिस्वास' में नज़र आने वाले हैं। अभिषेक बच्चन इन दिनों 'बॉब बिस्वास' की शूटिंग कर रहे हैं। फिलहाल कोलकाता में फिल्म की शूटिंग चल रही है।

‘बॉब बिस्वास’ के सेट से अभिषेक की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें उनका लुक इतना अलग लग रहा है कि एक सेकेंड के लिए तो आप भी उन्हें नहीं पहचान पाएंगे। एक्टर की ये फोटो उनके एक फैन पेज पर शेयर की गई हैं।

इन तस्वीरों में अभिषेक न सिर्फ अपनी उम्र से बड़े लग रहे हैं, बल्कि हेल्दी भी दिख रहे हैं।

एक तस्वीर में वो चित्रांगदा के साथ वॉक करते हुए दिख रहे हैं। अभिषेक की ये फोटोज़ सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रही हैं।