इंदौर के होलकर स्टेडियम में 88 रन से जीत हासिल करते ही भारतीय टीम ने टी-20 तीन मैच की सीरीज़ में 2-0 की बढत हासिल कर ली। इस मैच में रोहित शर्मा ने सिर्फ 35 गेंदों पर शतक ठोक कर वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। इस मुकाबले में और भी बहुत से रिकॉर्ड बने आइए आपको बताते हैं उन रिकॉर्ड्स के बारे में-
इंदौर जीतकर भारतीय टीम ने बना दिए इतने सारे रिकॉर्ड, आप भी देखिए

इंदौर जीतकर भारतीय टीम ने बना दिए इतने सारे रिकॉर्ड, आप भी देखिए

इंदौर जीतकर भारतीय टीम ने बना दिए इतने सारे रिकॉर्ड, आप भी देखिए
रोहित शर्मा टी-20 इंटरनेश्नल में सबसे तेज़ शतक ठोकने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज़ बन गए हैं। रोहित ने सिर्फ 35 गेंदों का सामना करते हुए टी-20 करियर का अपना दूसरा शतक ठोक दिया। इस सेंचुरी के साथ उन्होंने डेविड मिलर के टी-20 में 35 गेंदों में शतक ठोकने के वर्ल्ड रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली।

इंदौर जीतकर भारतीय टीम ने बना दिए इतने सारे रिकॉर्ड, आप भी देखिए
रोहित शर्मा की ये सेंचुरी एक और मामले में बेहद खास रही क्योंकि इस शतक के साथ ही वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर कप्तान शतक जड़ने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं।

इंदौर जीतकर भारतीय टीम ने बना दिए इतने सारे रिकॉर्ड, आप भी देखिए
रोहित शर्मा ने साल 2017 में अपना ये आठवां शतक जमाया। वह विश्व में इस साल विराट कोहली (11) के बाद सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं।

इंदौर जीतकर भारतीय टीम ने बना दिए इतने सारे रिकॉर्ड, आप भी देखिए
रोहित शर्मा ने इस पारी के दौरान 10 छक्के जड़े। इस पारी के साथ ही वो एक टी-20 पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय बन गए है। इससे पहले ये रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम था। उन्होंने एक मैच में सात छक्के लगाए थे।

इंदौर जीतकर भारतीय टीम ने बना दिए इतने सारे रिकॉर्ड, आप भी देखिए
रोहित शर्मा ने इस मैच में 118 रन की पारी खेली। ये स्कोर किसी भी भारतीय द्वारा टी-20 क्रिकेट का श्रेष्ठ स्कोर है। वनडे में भी रोहित (264) सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय हैं।

इंदौर जीतकर भारतीय टीम ने बना दिए इतने सारे रिकॉर्ड, आप भी देखिए
रोहित शर्मा एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने साल 2017 में 64 छक्के लगाए हैं। जबकि इससे पहले ये रिकॉर्ड द.अफ्रीका के धुरंधर बल्लेबाज़ एबी डिविलियर्स के नाम था। एबी ने साल 2015 में 64 छक्के लगाए थे। लेकिन इंदौर में रोहित ने धुआंधार पारी खेलकर एबी डिविलियर्स के इस रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया।

इंदौर जीतकर भारतीय टीम ने बना दिए इतने सारे रिकॉर्ड, आप भी देखिए
इस मैच में टीम इंडिया ने टी-20 का अपना सर्वाधिक स्कोर बनाया। इंदौर में रोहित शर्मा (118) और के एल राहुल (89) की दमदार पारियों की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 250 रन बनाए। इससे पहले भारत का टी-20 में सर्वोच्च स्कोर 244 रन था जो उसने वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया था।

इंदौर जीतकर भारतीय टीम ने बना दिए इतने सारे रिकॉर्ड, आप भी देखिए
इस मुकाबले में रोहित और राहुल ने ओपनिंग करते हुए 165 रन की साझेदारी की। श्रीलंका के खिलाफ टी-20 में भारत का ये सबसे बड़ा ओपनिंग स्टैंड रहा। इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ भारत का सर्वोच्च ओपनिंग पार्टनरशिप 75 रन की थी। जो धवन और रोहित ने मिलकर पिछले साल रांची में की थी।

इंदौर जीतकर भारतीय टीम ने बना दिए इतने सारे रिकॉर्ड, आप भी देखिए
श्रीलंका की ये टी-20 मैच में लगातार सातवीं हार रही। इसी के साथ श्रीलंका ने अपने पहले के शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली। इससे पहले भी श्रीलंका को टी-20 क्रिकेट में लगातार सात हार का सामना करना पड़ा था।

इंदौर जीतकर भारतीय टीम ने बना दिए इतने सारे रिकॉर्ड, आप भी देखिए
इस मैच की दोनों पारियों में कुल मिलाकर 31 छक्के लगे। ये मुकाबला टी-20 क्रिकेट में दूसरा मैच बन गया जिसमें सबसे ज़्यादा छक्के लगे। टी-20 क्रिकेट के एक मैच में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड 32 है। ये मैच भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच 2016 में खेला गया था।
a