एजेंट को क्यों देना एक्स्ट्रा पैसा? घर बैठे अपने फोन से ऐसे बनाएं पासपोर्ट, जानें अप्लाई करने का आसान तरीका

Updated: 2026-11-13, 17:28 IST

घर पर बैठे आसानी से ऑनलाइन माध्यम से पासपोर्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

पासपोर्ट के लिए कैसे अप्लाई करें?1/8

पासपोर्ट के लिए कैसे अप्लाई करें?

विदेश यात्रा के लिए पासपोर्ट सबसे जरूरी दस्तावेज होता है। विदेश में ये आपके पहचान पत्र के रूप में काम करता है। अब डिजिटल इंडिया पहल के तहत पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया काफी आसान हो गई है और आप घर बैठे ही इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। आइए जानें कैसे आप ऑनलाइन पासपोर्ट आवदेन कर सकते हैं।

आवेदन से पहले जरूरी दस्तावेज2/8

आवेदन से पहले जरूरी दस्तावेज

पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन एप्लिकेशन शुरू करने से पहले कुछ जरूरी दस्तावेज तैयार रखें। पहचान और पता प्रमाण पत्र के लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, बिजली का बिल या बैंक पासबुक रखें। जन्मतिथि के प्रमाण के लिए 10वीं की मार्कशीट या जन्म प्रमाण पत्र रखें।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें 3/8

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें

सबसे पहले विदेश मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट passportindia.gov.in पर जाएं या mPassport Seva मोबाइल ऐप डाउनलोड करें। होमपेज पर न्यू यूजर रेजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें। अपना नजदीकी पासपोर्ट ऑफिस चुनें, नाम, जन्मतिथि और ईमेल आईडी दर्ज करके अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड बनाएं।

लॉगिन और आवेदन फॉर्म भरें4/8

लॉगिन और आवेदन फॉर्म भरें

रजिस्टर्ड ईमेल पर आए लिंक से अकाउंट एक्टिवेट करें और पोर्टल पर लॉगिन करें। इसके बाद अप्लाई फॉर फ्रेश पासपोर्ट/री-इश्यू ऑफ पासपोर्ट पर क्लिक करें। आपके सामने दो ऑप्शन आएंगे, ऑनलाइन फॉर्म भरना या फॉर्म डाउनलोड करके अपलोड करना। ऑनलाइन ऑप्शन चुनें और अपनी पर्सनल जानकारी, परिवार की डीटेल्स, पता और इमरजेंसी कॉन्टैक्ट नंबर भरें।

फीस का भुगतान और अपॉइंटमेंट बुकिंग5/8

फीस का भुगतान और अपॉइंटमेंट बुकिंग

फॉर्म सबमिट करने के बाद व्यू सेव्ड/सब्मिटेड एप्लिकेशन्स में जाएं और पे एंड शेड्यूल अपॉइन्टमेंट पे एंड शेड्यूल अपॉइन्टमेंट पर क्लिक करें। सामान्य पासपोर्ट के लिए ₹1,500 और तत्काल पासपोर्ट के लिए ₹3,500 का शुल्क ऑनलाइन जमा करें। पेमेंट के बाद नजदीकी पासपोर्ट सेवा केंद्र में अपॉइंटमेंट की तारीख और समय चुनें।

डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन और बायोमेट्रिक6/8

डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन और बायोमेट्रिक

तय तारीख पर अपनी अपॉइंटमेंट स्लिप और सभी ऑरिजनल डॉक्यूमेंट्स के साथ पासपोर्ट केंद्र पहुंचें। वहां काउंटर पर आपके दस्तावेजों की जांच होगी, आपकी फोटो खींची जाएगी और फिंगरप्रिंट लिए जाएंगे।

पुलिस वेरिफिकेशन7/8

पुलिस वेरिफिकेशन

पासपोर्ट केंद्र की प्रक्रिया पूरी होने के कुछ दिनों बाद आपके नजदीकी पुलिस थाने से एक अधिकारी आपके पते और आपराधिक रिकॉर्ड की जांच करने के लिए आपके घर आएंगे। इस दौरान अपने ऑरिजनल डॉक्यूमेंट और दो गवाहों के लिए पड़ोसियों डीटेल्स तैयार रखें।

पासपोर्ट प्रिंटिंग और डिस्पैच8/8

पासपोर्ट प्रिंटिंग और डिस्पैच

पुलिस की ओर से क्लियरेंस रिपोर्ट मिलते ही पासपोर्ट की छपाई शुरू हो जाती है। आमतौर पर आवेदन के 15 से 30 दिनों के अंदर आपका पासपोर्ट स्पीड पोस्ट के माध्यम से आपके रजिस्टर्ड पते पर सुरक्षित पहुंचा दिया जाता है। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान आप वेबसाइट या ऐप पर अपने फाइल नंबर की मदद से आवेदन का लाइव स्टेटस भी ट्रैक कर सकते हैं।