कॉफी, माचा ब्रेक और ढेर सारा प्यार, पत्नी रश्मिका और परिवार के साथ जापान में Vijay Deverakonda ने बिताया क्वालिटी टाइम
विजय देवरकोंडा ने हाल ही में फैमिली के साथ अपने जापान वेकेशन की तस्वीरें शेयर कीं।
1/6विजय देवरकोंडा ने शेयर कीं वेकेशन की तस्वीरें
कॉफी, माचा ब्रेक, परिवार के साथ समय और ढेर सारा प्यार! विजय देवरकोंडा ने अपनी पत्नी रश्मिका मंदाना और परिवार के साथ जापान की छुट्टियों की कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनकी छुट्टियों के मजेदार पलों की झलक तो दिखती ही है, साथ ही रश्मिका के साथ एक्टर के प्यारे और रोमांटिक पल भी हैं, जिन्हें देखकर फैंस के चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी।
2/6फैमिली के साथ एंजॉय की जापान में वेकेशन
विजय ने इंस्टाग्राम पर इस ट्रिप की कुछ यादें शेयर कीं। एक प्यारा सा कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा, \\\'अपने सबसे पसंदीदा लोगों के साथ जिंदगी का जश्न मना रहा हूं। उन लोगों के साथ जिंदगी को सही ढंग से जीने की कुछ यादें, जो मेरी जिंदगी हैं। जापान\\\'।
3/6रश्मिका को बताया परिवार की पसंदीदा
इन छुट्टियों की तस्वीरों में परिवार के साथ बिताए गए कई पल हैं। एक तस्वीर में सभी लोग एक साथ बैठकर कलरिंग का मजा लेते दिखे, जिसके बाद उन्होंने कॉफी और माचा ब्रेक लिया। उन्होंने रश्मिका की भी तस्वीर शेयर की, जिन्हें उन्होंने प्यार से \\\'सबकी पसंदीदा छोटी डायनामाइट\\\' कहा।
4/6विजय की मां ने बनाया \\\'रशी हार्ट्स\\\'
इन तस्वीरों में उनकी मां भी नजर आईं। अपनी मां की \\\'रशी हार्ट्स\\\' बनाने की कोशिश वाली तस्वीर शेयर करते हुए, विजय उन्हें थोड़ा चिढ़ाने से खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने लिखा, \\\'मां \\\'सान\\\' रशी हार्ट्स बनाने की कोशिश कर रही हैं\\\'।
5/6रश्मिका के साथ शेयर कीं कोजी तस्वीरें
अगर फोटो एल्बम में कोई एक चीज थी जिसने सबका ध्यान खींचा, तो वह विजय और रश्मिका की तस्वीरें थीं। एक तस्वीर में, अभिनेता रश्मिका के कंधे पर अपना सिर टिकाए हुए नजर आ रहे हैं। इस पल को बयां करने के लिए उन्हें बस एक शब्द की जरूरत थी, \\\'घर\\\'। एक और तस्वीर में विजय ने रश्मिका को गले लगाकर रखा और रश्मिका मुस्कुरा रही थीं। इस बार उनका कैप्शन भी बहुत छोटा और प्यारा था, \\\'प्यार\\\'।
6/6विजय और रश्मिका का वर्कफ्रंट
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना हाल ही में रणबाली में नजर आए थे। पीरियड ड्रामा अक्तूबर में थिएटर्स में रिलीज हुई थी और अब इसने 13 नवंबर को ओटीटी पर दस्तक दे दी है। फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है और आते ही यह टॉप 10 में शामिल हो गई है।