Toxic की 'नादिया' के बर्थडे पर मेकर्स ने फैंस को दिया तोहफा, Kiara Advani को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

Updated: 2026-07-31, 16:46 IST

कियारा आडवाणी के बर्थडे पर टॉक्सिक के मेकर्स ने एक्ट्रेस के किरदार 'नादिया' एक ब्रैंड न्यू पोस्टर रिलीज किया है।

कियारा आडवाणी मना रहीं 35वां बर्थडे1/6

कियारा आडवाणी मना रहीं 35वां बर्थडे

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी आज अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं और इस मौके पर उनकी अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक के मेकर्स ने उनके किरदार नादिया का एक नया पोस्टर रिलीज किया है। जिसमें वे काफी स्टनिंग लग रही हैं।

कैसा है नादिया का नया पोस्टर?2/6

कैसा है नादिया का नया पोस्टर?

वैसे तो फिल्म से कियारा के कई पोस्टर्स और लुक सामने आ चुके हैं। कुथ दिन पहले यश के साथ उनके एक रोमांटिक गाने तबाही ने इंटरनेट पर धूम मचा दी थी। लेकिन फिर भी आज मेकर्स ने उनका एक नया पोस्टर रिलीज करते हुए उन्हें खास अंदाज में बधाई दी।

कियारा की अपने किरदार के बारे में बात3/6

कियारा की अपने किरदार के बारे में बात

फिल्म की ग्रैंड रिलीज से पहले, कियारा ने बताया कि किस बात ने उन्हें इस प्रोजेक्ट के लिए साइन करने के लिए मनाया। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि वह फिल्म की कई परतों वाली कहानी से तुरंत प्रभावित हो गई थीं। उन्होंने बताया कि डायरेक्टर गीतू मोहनदास की कहानी सुनाने के अंदाज ने उन पर गहरा असर डाला। उन्होंने कहा, 'एक एक्टर को जिस तरह के दमदार रोल की तलाश होती है, यह वैसा ही है'।

कैसा है कियारा का किरदार 'नादिया' ?4/6

कैसा है कियारा का किरदार 'नादिया' ?

कियारा आडवाणी आने वाली एक्शन थ्रिलर फिल्म 'Toxic: A Fairytale for Grown-Ups' में यश के साथ नादिया नाम का एक दमदार किरदार निभा रही हैं। 'नादिया' की कहानी को अलग तरीके से तैयार किया गया है यह आम कमर्शियल फिल्मों के घिसे-पिटे फॉर्मूले से कहीं आगे की चीज है।

टॉक्सिक के बारे में5/6

टॉक्सिक के बारे में

यश और गीतू मोहनदास द्वारा लिखी गई और मोहनदास द्वारा निर्देशित 'टॉक्सिक: अ फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो पिता-बेटे के बीच की दुश्मनी पर आधारित है। इस मल्टीलिंगुअल एक्शन थ्रिलर फिल्म की शूटिंग कन्नड़ और अंग्रेजी में एक साथ की गई है और इसके डब किए गए वर्शन हिंदी समेत अन्य भारतीय भाषाओं में रिलीज किया गया है।

कियारा का वर्कफ्रंट6/6

कियारा का वर्कफ्रंट

कियारा पिछली बार गेम चेंजर और वॉर 2 में नजर आई थीं और अब दर्शक यश के साथ टॉक्सिक में उनकी कैमिस्ट्री देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में उनके अलावा हुमा कुरैशी, नयनतारा, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसी एक्ट्रेसेस भी नजर आएंगी।