ब्लैक ड्रेस में Tara Sutaria ने दिखाई हॉटनेस, एकट्रेस की अदा पर फिदा हुआ इंटरनेट
टॉक्सिक गर्ल तारा सुतारिया एक अच्छी अभिनेत्री होने के साथ-साथ फैशनिस्टा भी हैं। कैजुअल हो, ग्लैमर हो या ट्रेडिशनल एक्ट्रेस का फैशन गेम हमेशा अप रहता है। हाल ही में तारा सुतारिया ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह काफी हॉट और बोल्ड लग रही हैं।
1/7ब्लैक ड्रेस में ढहाया कहर
तारा सुतारिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरों की एक पूरी सीरीज शेयर की है। इन तस्वीरों में वह डीप नेक स्ट्रेप वाली ब्लैक जालीदार ड्रेस में काफी ग्लैमर लग रही हैं। उनकी यह ड्रेस नी लेंथ तक की है।
2/7रॉयल और रेट्रो फैशन की याद दिलाता लुक
तारा सुतारिया इस तस्वीर में ओल्ड हॉलीवुड ग्लैम और क्लासिक म्यूजिक के एक खूबसूरत संगम को दर्शाती नजर आ रही हैं, जहां वह पियानो के साथ खड़े होकर पोज कर रही हैं। उनका यह लुक बहुत ही ज्यादा रॉयल है और साथ ही 60s-70s के दौर की याद दिलाता है।
3/7ब्लैक ऑपेरा ग्लव्स कैरी किए
तारा सुतारिया ने ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस को और भी ज्यादा एलीगेंट बनाने के लिए कोहनी तक लंबे ब्लैक ऑपेरा ग्लव्स कैरी किए। कॉर्सेट स्टाइल की इस ड्रेस पर बारीक जालीदार काम हुआ है और कटवर्क फिनिशिंग दी गई, जिसमें उनका परफेक्ट फिगर साफ दिख रहा है।
4/7ड्रेस के साथ पर्ल नेकलेस ने बढ़ाई खूबसूरती
अपनी ब्लैक खूबसूरत ड्रेस के साथ तारा सुतारिया ने मल्टी-स्ट्रैंड पर्ल नेकलेस और कानों में छोटे पर्ल स्टड्स पहने, जो उनके लुक में चार चांद लगा रहे हैं। इसके साथ उन्होंने आंखों पर गॉगल्स लगाया हुआ है और बालों में बन बनाकर उसको विंटेज लुक दिया है, जिसमें उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही है।
5/7कभी पियानों बजाया तो कभी दिए पोज
बॉलीवुड की डिज्नी प्रिंसेस कहीं जाने वाली तारा सुतारिया का पोज देने का अंदाज बहुत ही ग्रेसफुल है। कभी एक्ट्रेस पियानों के सहारे खड़े हुए अपना परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट कर रही हैं, तो वहीं अन्य एक फोटो में वह बैठी हुई हैं। एक्ट्रेस के सामने पियानों रखा है, जिसे वह बजा रही हैं।
6/7एक्ट्रेस के खूबसूरत लुक पर फिदा हुए फैंस
तारा सुतारिया के इस एलीगेंट लुक ने सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा दिया है और फैंस उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "तुम भगवान का बनाया सबसे खूबसूरत तोहफा हो।" दूसरे यूजर ने लिखा, "आप सच में डिज्नी प्रिंसेस लग रही हो, यश ने ये कल कहा भी था।"
7/7टॉक्सिक में इंटेंस लुक में दिखेंगी तारा
तारा सुतारिया जल्द ही यश के साथ गैंगस्टर ड्रामा फिल्म 'टॉक्सिक' में नजर आएंगी। फिल्म में उनका किरदार रेबेका का है, जो यश की गर्लफ्रेंड हैं। यह फिल्म 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में तारा के अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा और हुमा कुरैशी अहम भूमिका में हैं।