रोज-रोज वही धनिया-पुदीना नहीं, सर्दियों में पराठों के साथ ट्राई करें ये 5 चटनियां; मक्खन की नहीं पड़ेगी जरूरत

Updated: 2026-11-09, 14:44 IST

सर्दियों का मौसम हो और सुबह के नाश्ते में गरमागरम भरवां पराठे न बनें, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। आलू, गोभी, मूली या मेथी के पराठों का असली मजा तब आता है जब उनके साथ कोई चटपटी चटनी हो।

भुने हुए टमाटर और लहसुन चटनी1/5

भुने हुए टमाटर और लहसुन चटनी

गैस पर टमाटर और लहसुन को भूनकर बनाई गई इस चटनी का 'स्मोकी फ्लेवर' पराठों के स्वाद को दोगुना कर देता है। भुने हुए टमाटर और लहसुन के छिलके उतारकर उन्हें मैश कर लें। अब इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, हरा धनिया, नमक और आधा चम्मच कच्चा सरसों का तेल मिलाएं। लहसुन सर्दियों में शरीर को गर्माहट देगा और इसका स्वाद आलू के पराठे के साथ बिल्कुल परफेक्ट लगेगा।

 चटपटी आंवला चटनी2/5

चटपटी आंवला चटनी

सर्दियों में आंवला किसी वरदान से कम नहीं है, क्योंकि यह विटामिन-सी से भरपूर होता है। आंवले के टुकड़ों को अदरक, हरी मिर्च, थोड़े से जीरे और काले नमक के साथ मिक्सी में पीस लें। इसका खट्टा और तीखा स्वाद गोभी और मूली के पराठों के साथ बहुत ही शानदार लगता है। स्वाद के साथ-साथ यह आपकी इम्युनिटी को भी मजबूत करेगी।

अमरूद की मीठी-तीखी चटनी3/5

अमरूद की मीठी-तीखी चटनी

अमरूद सिर्फ ऐसे ही खाने में नहीं, बल्कि चटनी के रूप में भी कमाल लगता है। हल्के पके हुए अमरूद के बीज निकालकर उसे हरा धनिया, अदरक, हरी मिर्च, नींबू के रस और भुने हुए जीरे के साथ पीस लें। यह हल्की मीठी और तीखी चटनी मेथी या पनीर के पराठों के साथ एक बहुत ही अनोखा और रिफ्रेशिंग स्वाद देती है।

मूली के पत्ते और अखरोट की क्रीमी चटनी4/5

मूली के पत्ते और अखरोट की क्रीमी चटनी

हम अक्सर मूली के पत्तों को बेकार समझकर फेंक देते हैं, लेकिन सर्दियों में इनकी चटनी बहुत स्वादिष्ट बनती है। मूली के ताजे और मुलायम पत्तों को अखरोट की गिरियों, हरी मिर्च, लहसुन और थोड़ा सा नींबू डालकर पीस लें। अखरोट की वजह से इस चटनी में एक क्रीमी टेक्सचर आ जाता है, जिससे पराठे खाते समय आपको बिल्कुल भी मक्खन की कमी महसूस नहीं होगी।

तिल और लाल मिर्च की चटनी5/5

तिल और लाल मिर्च की चटनी

सर्दियों में तिल खाना बहुत फायदेमंद होता है, क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है। सफेद तिल को तवे पर हल्का भून लें। अब इसे सूखी लाल मिर्च, लहसुन की कलियों, नमक और थोड़े से पानी के साथ पीस लें। इसका हल्का कुरकुरापन और तीखापन आपके सादे नमक-अजवाइन वाले पराठों को भी बेहद स्वादिष्ट और खास बना देगा।