इस करवा चौथ ट्राई करें बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के ये शानदार लुक्स, सादगी और ग्लैमर का मिलेगा परफेक्ट कॉम्बिनेशन
करवा चौथ पर शृंगार का खास महत्व होता है। इस दिन के लिए आप बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के शानदार लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
1/6करवा चौथ लुक्स
करवा चौथ का त्योहार हर सुहागन महिला के लिए खास होता है। इस दिन महिलाएं सोलह शृंगार करती हैं और अपने पति की लंबी उम्र के लिए दिनभर निर्जला उपवास रखती हैं। इस त्योहार में शृंगार का खास महत्व होता है। इसलिए अगर आप भी करवा चौथ पर खूबसूरत तरीके से तैयार होना चाहती है, तो ये सिलेब्रिटी लुक्स आपके काम आएंगे।
2/6कैटरीना कैफ
ट्रेडिशनल, लेकिन सिंपल लुक रखना चाहती हैं तो कैटरीना कैफ का ये लुक आपके लिए परफेक्ट है। इस लुक में आप गुलाबी या लाल रंग की टिश्यू सिल्क की साड़ी पहन सकती हैं। सिंदूर, मंगलसूत्र, बिंदी और चूड़ियों के साथ सटल मेकअप आपके लुक को खास बना देगा।
3/6करीना कपूर
अगर आप करवा चौथ पर साड़ी नहीं पहनना चाहतीं, तो करीना कपूर के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। लाल रंग के हैवी वर्क वाले चूड़ीदार सलवार-सूट के साथ दुपट्टा और हैवी ईयररिंग्स आपके लुक पर चार चांद लगा देंगे।
4/6शिल्पा सेट्टी
अगर आपका पहला करवा चौथ है या आप साड़ी-सूट से कुछ अलग पहनना चाहती हैं, तो आप लहंगा भी पहन सकती हैं। लहंगे के साथ ट्रेडिशनल जूलरी, मंगलसूत्र, सिंदूर और लाइट मेकअप आपके लुक को सबसे अलग और खास बना देंगे।
5/6प्रीति जिंटा
अगर आप पंजाबी बहू हैं या पंजाबी लुक करना चाहती हैं, तो सलवार-सूट के साथ ये हैवी दुपट्टा लुक आप पर खूब जचेगा। इसके साथ मांग टीका, कड़े और पायल पहनें, ताकि लुक और खूबसूरत लगे। अपने लुक को पूरा करने के लिए लास्ट में बिंदी लगाना न भूलें।
6/6मोनी रॉय
अगर आप करवा चौथ पर सिंपल लुक में ही सारी लाइम लाइट बटोरना चाहती हैं, तो मोनी रॉय का ये लुक आपके लिए परफेक्ट है। सिंपल लाल साड़ी के साथ ट्रेडिशनल जूलरी पहनें, लेकिन बहुत हैवी नहीं। इसके साथ खुले बाल और मांग में सिंदूर आपकी खूबसूरती पर चार चांद लगा देंगे।