Sridevi की छोटी बेटी ने बैकलेस ड्रेस में ढहाया कहर, दीवाली सेलिब्रेशन में लूट ली सारी महफिल
बॉलीवुड एक्ट्रेस खुशी कपूर (Khushi Kapoor) की दीवाली सेलिब्रेशन अभी से शुरू हो गई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर किलर एथनिक लुक में फोटोज शयर की हैं जो इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।
1/7बहन की तरह देती हैं फैशन गोल्स
दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी (Sridevi) की छोटी बेटी खुशी कपूर (Khushi Kapoor) भी अपनी बहन जाह्नवी कपूर की तरह फैशन गोल्स देना नहीं भूलती हैं।
2/7खुशी की बोल्ड फोटोज हुईं वायरल
एक बार फिर खुशी कपूर ने अपने फैशन गेम्स से फैंस को अपना दीवाना बना लिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं जो अब इंटरनेट पर वायरल हो गई हैं।
3/7खुशी कपूर की दीवाली सेलिब्रेशन का लुक
खुशी कपूर ने प्री-दीवाली सेलिब्रेशन से अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में एक्ट्रेस इंडो-वेस्टर्न ड्रेस में कमाल की लग रही हैं। उन्होंने साइड कट लॉन्ग हॉल्टर नेक ड्रेस कैरी की है।
4/7बैकलेस ड्रेस में लगीं स्टनिंग
खुशी कपूर की ये ड्रेस बैकलेस है। उन्होंने अपने लुक को मैचिंग दुपट्टे और पोलकी बैग से स्टाइल किया है। इस ड्रेस में वह अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट कर रही हैं।
5/7ऑन-पॉइन्ट था खुशी का मेकअप
बात करें मेकअप की तो खुशी कपूर ने अपने लुक को हाई पोनीटेल, स्टेटमेंट ईयररिंग्स और बोल्ड आईज व न्यूड मेकअप से पूरा किया है।ओवरऑल लुक में खुशी कहर बरपा रही हैं।
6/7खुशी कपूर की फोटोज पर लोगों का कमेंट
खुशी कपूर ने जैसे ही ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, लोगों ने उनकी तारीफ करना शुरू कर दिया। लोग खुशी की फोटोज पर फायर इमोजी बनाकर रिएक्ट कर रहे हैं। कुछ उन्हें स्टनिंग बता रहे हैं।
7/7मां की फिल्म के सीक्वल में आएंगी नजर
ऐसी चर्चा है कि खुशी कपूर अपनी मां श्रीदेवी की फिल्म 'मॉम' के सीक्वल 'मॉम 2'में नजर आएंगी। यह फिल्म 2 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।