समंदर के किनारे ट्रेडिशनल लहंगे में Sreeleela ने बिखेरी खूबसूरती, सुनहरी धूप में एक्ट्रेस की एलीगेंट तस्वीरों ने जीता दिल
Sreeleela ने हाल ही में अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर कीं जिसमें उन्होंने खूबसूरत ट्रेडिशनल लहंगा पहना है।
1/6श्रीलीला ने शेयर कीं लेटेस्ट तस्वीरें
बॉलीवुड और साउथ में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस और बेहतरीन डांसर श्रीलीला ने हाल ही में कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं जिनमें वे बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनकी लेटेस्ट तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
2/6बीच और सुनहरी धूप के बीच श्रीलीला
श्रीलीला के इस लेटेस्ट फोटोशूट की खूबसूरती इसकी लोकेशन और उनका पहनावा है। एक्ट्रेस ने यह फोटोशूट एक खूबसूरत पीच-रोज ट्रेडिशनल लहंगे में करवाया और खास बात यह कि यह फोटोशूट उन्होंने बीच पर सुनहरी धूप के बीच करवाया जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही है।
3/6श्रीलीला का खूबसूरत लुक
श्रीलीला ने इस लेटेस्ट फोटोशूट के लिए एक पीच-रोज ट्रेडिशनल लहंगा कैरी किया है। उन्होंने इस शिमरी लहंगे के साथ उन्होंने मैचिंग मांग टीका और ईयरिंग्स कैरी किये हैं। वहीं मिनिमल मेकअप के साथ ओपन हेयर स्टाइल के साथ उन्होंने अपने लुक को पूरा किया।
4/6फैंस ने की एक्ट्रेस की जमकर तारीफ
श्रीलीला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी लेटेस्ट पोस्ट और काम से जुड़े अपडेट शेयर करती रहती हैं। उनकी इन लेटेस्ट तस्वीरों को भी फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। फैंस ने कमेंट सेक्शन में उनके इस लुक की तारीफ की और उन पर प्यार बरसाया।
5/6श्रीलीला का वर्कफ्रंट
श्रीलीला का वर्क शेड्यूल काफी बिजी है जिसमें बॉलीवुड और तमिल सिनेमा में उनकी ऑफिशियल एंट्री के साथ-साथ कई बड़ी तेलुगु फिल्में भी शामिल हैं। 'पुष्पा 2: द रूल' में अपने बेहद लोकप्रिय स्पेशल डांस परफॉर्मेंस के बाद, उन्होंने पैन-इंडिया स्तर पर अपनी पहचान बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है।
6/6श्रीलीला की अपकमिंग फिल्में
श्रीलीला की अपकमिंग फिल्मों में अनुराग बसु की अनटाइटल्ड फिल्म है जिसमें वे कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी। मुंबई में इसकी शूटिंग चल रही है। इसके अलावा खबर है कि वह कुणाल देशमुख के डायरेक्शन और मैडॉक फिल्म्स के प्रोडक्शन में बन रही स्पोर्ट्स-बेस्ड रोमांटिक ड्रामा फिल्म में वे इब्राहिम अली खान के साथ काम करेंगी।