सीधे पल्ले की साड़ी में इठलाईं-बलखाती दिखीं Shweta Tiwari, 46 की उम्र में दिखाईं कातिलाना अदाएं
46 साल की श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) जब भी अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं तो लोग उनकी ब्यूटी की तारीफ करने लगते हैं। एक बार फिर वह इंटरनेट पर छा गईं।
1/6इंटरनेट की क्वीन बनीं श्वेता
\\\'कसौटी जिंदगी की\\\' में प्रेरणा की भूमिका निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) कभी टीवी पर राज किया करती थीं। अब वह इंटरनेट की क्वीन हैं।
2/6श्वेता तिवारी की लेटेस्ट फोटोज वायरल
46 साल की श्वेता तिवारी अपने स्टाइल स्टेटमेंट और फिटनेस के लिए हमेशा फैंस का ध्यान खींचती हैं। फोटोशूट की तस्वीरें इंटरनेट पर आते ही वायरल हो जाती हैं। एक बार फिर उनका देसी अंदाज लोगों को पसंद आ रहा है।
3/6साड़ी में श्वेता तिवारी का कहर
श्वेता तिवारी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह हरी और बैंगनी रंग की साड़ी पहने हुए हैं। उन्होंने अपनी साड़ी को सीधे पल्ले के साथ ड्रैप किया है।
4/6बोल्ड मेकअप में लगीं स्टनिंग
देसी अंदाज में दिख रहीं श्वेता तिवारी इस लुक में बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने अपने लुक को हेयर बन, हैवी ईयररिंग्स और स्मोकी आईमेकअप के साथ न्यूड लिपशेड से पूरा किया है।
5/6फैंस हुए श्वेता पर लट्टू
कुछ लोग कह रहे हैं कि 46 साल की श्वेता तिवारी इस लुक में अपनी 26 साल की बेटी पलक तिवारी को टक्कर दे रही हैं। लोग उनकी फिटनेस की भी सराहना कर रहे हैं।
6/6श्वेता तिवारी का वर्क फ्रंट
बात करें वर्क फ्रंट की तो श्वेता तिवारी टीवी के साथ-साथ फिल्मों में भी काम कर रही हैं। हाल ही में उन्हें सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म द वन (The Vvaan) में देखा गया था।