KBC 18 के सेट पर अमिताभ बच्चन के साथ Shraddha Kapoor की मस्ती, एक्ट्रेस के लेटेस्ट पोस्ट ने खींचा ध्यान
आगामी फिल्म ईठा के प्रमोशन के लिए श्रद्धा कपूर कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18 में पहुंची हैं जिसके सेट से एक्ट्रेस ने होस्ट अमिताभ बच्चन के साथ एक मजेदार तस्वीर शेयर की है।
1/7ईठा का प्रमोशन कर रहीं श्रद्धा
श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आगामी बायोग्राफिकल फिल्म ईठा के प्रमोशन में काफी बिजी हैं। इवेंट्स और सोशल मीडिया के बाद अब श्रद्धा कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18 में नजर आएंगी।
2/7केबीसी के सेट पर गईं श्रद्धा
श्रद्धा कपूर अपनी आगामी फिल्म ईठा का प्रमोशन करने अमिताभ बच्चन के रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18 में आएंगी। एक्ट्रेस ने सेट से ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं।
3/7रणदीप हुड्डा के साथ आईं नजर
इस क्विज बेस्ड रियलिटी शो में श्रद्धा कपूर को-स्टार रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) के साथ नजर आएंगी। एक्ट्रेस ने रणदीप के साथ अपनी एक तस्वीर भी शेयर की है जिसमें वह सेट के बाहर उनके साथ पोज दे रही हैं।
4/7बिग बी के साथ ली मजेदार सेल्फी
श्रद्धा कपूर ने KBC 18 के सेट से एक और तस्वीर शेयर की है जिसमें वह शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के साथ सेल्फी लेती हुई देख रही हैं। ब्लू आउटफिट में बिग बी, श्रद्धा के साथ मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं।
5/7श्रद्धा कपूर के कैप्शन ने खींचा ध्यान
श्रद्धा कपूर ने सेट से और तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, \\\"कुछ कहा आपने?\\\" एक्ट्रेस का ये पोस्ट देखकर फैंस इस एपिसोड को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
6/7ऑरेंज साड़ी में श्रद्धा का ग्लैमरस लुक
एक्ट्रेस ने अपने लुक को भी फ्लॉन्ट किया है। वह ऑरेंज साड़ी में कमाल की लग रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने लुक को हैवी ज्वेलरी और खुले बालों से स्टाइल किया है।
7/7कब रिलीज होगी ईठा?
बात करें ईठा फिल्म की तो यह 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में श्रद्धा लावणी डांसर और तमाशा आर्टिस्ट विठाबाई नारायणगांवकर का किरदार निभा रही हैं। फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है जो इससे पहले ब्लॉकबस्टर फिल्म छावा बना चुके हैं।