Shaka Laka Boom Boom के 'संजू' का 26 साल बाद बदल गया है पूरा लुक, 35 की उम्र में ऐसे दिखते हैं Kinshuk Vaidya
Shaka Laka Boom Boom Boy Now: कल्ट शो शाका लाका बूम बूम में छोटे बच्चे संजू का किरदार निभाने वाले एक्टर आज कहां और क्या कर रहे हैं, चलिए आपको उनके बारे में बताते हैं।
1/7कल्ट बन गया शाका लाका बूम बूम शो
साल 2000 में क्लासिक कल्ट शो शाका लाका बूम बूम (Shaka Laka Boom Boom) 90s के फेवरेट टीवी शोज में से एक बन गया था। इस शो में संजू का अपनी जादुई पेंसिल (Magical Pencil) से कारनामा करना, बच्चों क खूब पसंद आता था।
2/7संजू का किरदार हो गया था मशहूर
विजय कृष्ण आचार्य निर्मित शाका लाका बूम बूम में संजू का किरदार किंशुक वैद्य (Kinshuk Vaidya) ने निभाया था। वह इस कल्ट फैंटेसी शो से घर-घर में मशहूर हो गए थे, खासकर बच्चों के बीच।
3/726 साल बाद बदल गया है लुक
26 साल पहले किंशुक एक फेमस चाइल्ड आर्टिस्ट बन गए थे। आज भी वह टीवी की दुनिया में एक्टिव हैं, लेकिन उनका लुक एकदम बदल गया है।
4/7टीवी सीरियल्स में कर रहे हैं काम
35 साल के किंशुक वैद्य अब टीवी शोज में बतौर लीड एक्टर के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में काम किया है। इन दिनों वह जी टीवी के शो लक्ष्मी निवास में दिखाई दे रहे हैं।
5/7दो महीने पहले बने पिता
सिर्फ प्रोफेशन लाइफ ही नहीं, बल्कि निजी जिंदगी में भी किंशुक ने एक नया चैप्टर शुरू किया है। वह इसी साल मार्च के महीने में पहली बार पिता बने। उन्होंने एक बेटे का स्वागत किया।
6/72 साल पहले की थी शादी
किंशुक वैद्य ने साल 2024 में किंशुक वैद्य ने अपनी लॉन्ग टाइम लेडी लव दीक्षा नागपाल से शादी की थी। एक्टर अक्सर अपनी वाइफ के साथ फोटोज शेयर करते रहते हैं।
7/7लाखों में है किंशुक के फॉलोअर्स
किंशुक वैद्य सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 2 लाख के आसपास फॉलोअर्स हैं।