अपने ही घर में शाह रुख खान को नहीं है ये काम करने की इजाजत, करण जौहर के सामने खुद खोला राज

Updated: 2026-11-12, 17:26 IST

11 नवंबर को दुबई में \\\'शाहरुखज रेजिडेंसेज\\\' (Shahrukhz Residences) के भव्य लॉन्च के मौके पर शाह रुख खान और गौरी खान एक साथ बेहद स्टाइलिश अंदाज़ में नजर आए।

1/7

इस दौरान कपल ऑल-ब्लैक आउटफिट घड़ियों ने लोगों का खूब ध्यान आकर्षित किया। दोनों ने लग्ज़री ब्रांड \\\'पाटेक फिलिप\\\' (Patek Philippe) की घड़ियां पहनी थीं, जिनकी कुल बाजार कीमत लगभग 7.30 करोड़ रुपये है।

2/7

इस कार्यक्रम में \\\'शाहरुखज़ रेजिडेंसेज\\\' को लॉन्च किया गया। दुबई मैरीटाइम सिटी में स्थित यह 56 मंजिला लग्जरी वॉटरफ्रंट टावर है, जिसका नाम बॉलीवुड सुपरस्टार शाह रुख खान के नाम पर रखा गया है।

3/7

इस मौके पर शाह रुख खान के साथ गौरी खान भी मौजूद थीं, जिन्होंने इस प्रोजेक्ट के पेंटहाउस को डिजाइन करने में अहम भूमिका निभाई है।

4/7

इस मौके के लिए, शाहरुख ने काले रंग की जैकेट और उसके साथ मैचिंग ट्राउजर पहनी थी। वहीं गौरी ब्लैक कलर के गाउन में बेहद स्टनिंग लगीं।

5/7

इस कार्यक्रम के दौरान, शाम को होस्ट कर रहे फिल्म निर्माता करण जौहर ने शाह रुख से पूछा कि ऐसी कौन सी एक चीज है, जिसे करने की उन्हें अपने ही घर में अभी भी इजाजत नहीं है।

6/7

इस दौरान शाह रुख ने बताया कि वो और उनके बच्चे अपने घर के बारे में कुछ नहीं बोल सकते जिसे गौरी ने डिजाइन किया है।

7/7

शाह रुख खान अगली बार सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म \\\'किंग\\\' में नजर आएंगे। इस एक्शन थ्रिलर में उनकी बेटी सुहाना खान के अलावा दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी और अभय वर्मा जैसे कलाकार भी शामिल हैं।