'धुरंधर' की यलीना बनी 'आइलैंड क्वीन', सारा अर्जुन के मालदीव वेकेशन की तस्वीरों पर फैंस ने लुटाया प्यार

Updated: 2026-11-03, 14:13 IST

'धुरंधर' एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने हाल ही में अपने मालदीव वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं।

सारा ने अर्जुन ने शेयर कीं वेकेशन की तस्वीरें1/6

सारा ने अर्जुन ने शेयर कीं वेकेशन की तस्वीरें

सारा अर्जुन मालदीव में फैमिली के साथ अपना वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। इस वेकेशन की खूबसूरत और कूल फोटोज उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर कीं। जिनमें उनकी सन किस्ड फोटोज, फैमिली के साथ तस्वीरें और सनसेट की तस्वीरें शामिल हैं।

सारा अर्जुन ने मालदीव में मनाया वेकेशन 2/6

सारा अर्जुन ने मालदीव में मनाया वेकेशन

अपनी हालिया छुट्टियों की तस्वीरों में सारा अर्जुन काफी रिलैक्स्ड और खिली-खिली नजर आ रही हैं। साफ नीले पानी के किनारे पोज देतीं इस 'धुरंधर' एक्ट्रेस 'अर्थ-टोन' वाले स्ट्रैपलेस स्विमसूट टॉप के साथ फूलों के प्रिंट वाली रैप स्कर्ट पहनी है। हवा में लहराते उनके कर्ली बाल और चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान एक अलग ही वाइब दे रही है।

फैंस ने सारा को बुलाया एंजल3/6

फैंस ने सारा को बुलाया एंजल

सारा अर्जुन की तस्वीरों पर फैंस पूरी तरह से फिदा हो गए और उन्होंने कमेंट सेक्शन में प्यारा दिखाया। एक ने लिखा, 'अगर एंजल का कोई इंसानी चेहरा होता तो ऐसा ही होता'। एक ने कमेंट किया, 'आईलैंड प्रिंसेस'। एक ने लिखा, 'आपके घुंघराले बाल यलीना की याद दिलाते हैं'।

मालदीव की खूबसूरती और फैमिली टाइम 4/6

मालदीव की खूबसूरती और फैमिली टाइम

सारा अर्जुन ने मालदीव वेकेशन की तस्वीरों को शेयर करने के साथ कैप्शन लिखा, 'कुछ जगहें ऐसी होती हैं जो किसी भी ट्रिप को बहुत ज्यादा स्पेशल बना देती हैं'। सारा अर्जुन ने तस्वीरों की इस सीरीज में अपनी खूबसूरत सोलो पिक्चर्स, सनसेट की तस्वीर, मालदीव के नीले समंदर की झलक दिखाई। इसके साथ ही आखिरी पिक्चर में उनके साथ उनके पिता राज अर्जुन भी हैं जिनके साथ वे मील एंजॉय कर रही हैं।

सारा अर्जुन का वर्कफ्रंट5/6

सारा अर्जुन का वर्कफ्रंट

सारा अर्जुन की पिछली रिलीज धुरंधर 2 है जिसमें वे रणवीर सिंह के साथ नजर आई थीं। फिल्म में उन्होंने यलीना का किरदार निभाया था और दर्शकों ने उनकी परफॉर्मेंस की काफी तारीफ की। धुरंधर, भारतीय सिनेमा की सबसे सफल फिल्मों में से एक बनी।

सारा अर्जुन की अपकमिंग फिल्में6/6

सारा अर्जुन की अपकमिंग फिल्में

सारा अर्जुन की अपकमिंग फिल्मों में मोस्ट एंटीसिपेटेड लीजेंडरी एक्ट्रेस मधुबाला की बायोपिक है। रिपोर्ट्स के मुताबिक संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में वे मधुबाला के किरदार में नजर आएंगी। इसके अलावा कथित रुप से वे राम चरण की हाल ही में अनाउंस की गई RC17 का भी हिस्सा हैं।