Priyanka Chopra की दीवाली पार्टी में मिनी स्कर्ट पहन 'दंगल गर्ल' ने लूटी लाइमलाइट, 'देसी गर्ल' के साथ दिए पोज
Priyanka Chopra ने अपने ससुराल लॉस एंजेलिस में दीवाली पार्टी होस्ट की जहां एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा भी मौजूद रहीं। उन्होंने दीवाली पार्टी की इनसाइड झलकियां शेयर की हैं।
1/7विदेश में प्रियंका ने मनाई दीवाली
प्रियंका चोपड़ा भले ही अब विदेश में बस चुकी हैं, लेकिन भारतीय संस्कृति से जुड़ी रहती हैं। पहले करवा चौथ की तस्वीरों ने इंटरनेट पर धूम मचाया और अब उनकी दीवाली पार्टी की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं।
2/7प्रियंका की दीवाली पार्टी में शामिल सान्या
प्रियंका चोपड़ा ने करवा चौथ के बाद लॉस एंजेलिस में एक दीवाली पार्टी होस्ट की, जहां सान्या मल्होत्रा भी शामिल हुईं। सान्या ने सोशल मीडिया पर प्रियंका की दीवाली पार्टी की इनसाइड फोटोज शेयर की हैं।
3/7इंडो-वेस्टर्न लुक में दिखीं सान्या
सान्या मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रियंका की दीवाली पार्टी से अपना लुक शेयर किया है जिसमें वह अपना इंडो-वेस्टर्न लुक को फ्लॉन्ट कर रही हैं। एक्ट्रेस ने गोल्डन एंब्रॉयडरी वाली ब्रालेट के साथ मैचिंग मिनी स्लिट स्कर्ट और लॉन्ग श्रग कैरी किया है।
4/7दीवाली पार्टी में छा गईं सान्या
सान्या मल्होत्रा ने अपने लुक को स्लीक हेयर बन, हैवी इयररिंग्स और मांगटीका से पूरा किया है। एक्ट्रेस के ओवरऑल लुक में उनके बर्ड्स स्टाइल मिनी पर्स ने भी ध्यान खींचा है।
5/7प्रियंका की दीवाली पार्टी की झलकियां
सान्या मल्होत्रा ने अपना लुक फ्लॉन्ट करने के साथ-साथ ग्रैंड दीवाली पार्टी की झलकियां भी दिखाई हैं। फूलों और लाइट से सजा और मेहमानों से भरे घर में दीवाली की रौनक साफ दिख रही है।
6/7सान्या मल्होत्रा ने देसी गर्ल संग शेयर की फोटो
सान्या मल्होत्रा ने प्रियंका चोपड़ा के साथ भी एक तस्वीर शेयर की है और बैकग्राउंड में 'देसी गर्ल' गाना लगाया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए सान्या ने कैप्शन में लिखा, "यह गाना जाहिर तौर पर आखिरी स्लाइड के लिए है। LA में एक बहुत ही शानदार दीवाली।"
7/7प्रियंका चोपड़ा का दीवाली लुक
बात करें प्रियंका चोपड़ा के दीवाली लुक की तो उन्होंने मैरून कलर का ऑफ शॉल्डर ट्रेडिशनल ड्रेस में कहर बरपाया। उन्होंने हेयर बन लुक को गजरा के साथ पूरा किया और मांग टीका व इयररिंग्स उन पर खूब जच रहा था।