कौन हैं रणवीर अलाहबादिया की गर्लफ्रेंड जूही भट्ट, मालदीव में वेकेशन बीताता नजर आया कपल

Updated: 2026-10-06, 16:54 IST

'बीयरबाइसेप्स' (BeerBiceps) के नाम से मशहूर रणवीर अलाहबादिया इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड जूही भट्ट के साथ रोमांटिक वेकेशन बिता रहे हैं।

1/7

रणवीर इस समय मालदीव में हैं। कपल ने अपनी कई रोमांटिक और खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिन्हें देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा।

2/7

इसमें कई खूबसूरत ड्रीमा लोकेशन और लवी-डवी मोमेंट्स थे जिन्हें देखकर रणवीर और जूही के फैंस काफी खुश हैं।

3/7

इस जोड़े ने समुद्र किनारे खूबसूरत ब्रंच की तस्वीर भी शेयर की जोकि सनसेट के समय और भी ज्यादा मस्त लग रहा है।

4/7

एक अन्य तस्वीर में रणवीर और जूही ब्रेकफास्ट टेबल के पास एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए जबकि एक अन्य में पानी में इसका आनंद ले रहे हैं।

5/7

इस फोटो में कपल पूल साइड का मजा लेते नजर आ रहे हैं। जहां रणवीर ने पूल में आराम से डुबकी लगाई, वहीं जूही धूप का आनंद लेती नजर आईं।

6/7

रणवीर ने समुद्र के खूबसूरत पानी से घिरे एक ट्रॉपिकल स्विंग नेट पर आराम के कुछ पल बिताए।

7/7

जूही भट्ट मुंबई की एक इन्फ्लुएंसर हैं जो लाइफस्टाइल, फैशन और ट्रैवल से जुड़े कंटेंट के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने ब्रांड के साथ मिलकर किए गए कोलैबोरेशन और शानदार विज़ुअल्स के जरिए अपनी फॉलोइंग बनाई है।