Ranbir Kapoor से लेकर Akshay Kumar तक, पौराणिक फिल्मों और शोज में इन 7 सितारों ने छोटी अमिट छाप

Updated: 2026-09-30, 17:59 IST

सिनेमा का रुझान पौराणिक फिल्मों की तरफ हमेशा से रहा है। सालों से रामायण से लेकर महाभारत, देवों के देव महादेव जैसे कई टीवी शोज ने लोगों को भक्ति सागर में डुबोया। अब नितेश तिवारी अपनी रामायण के साथ जल्द ही पर्दे पर आ रहे हैं, जिसमें रणबीर ने श्रीराम की भूमिका अदा की है। आज हम आपको उन 7 एक्टर्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने पौराणिक किरदारों को निभाने की बड़ी जिम्मेदारी उठाई है।

रणबीर कपूर 1/7

रणबीर कपूर

इस लिस्ट में पहला नाम रणबीर कपूर का ही है, जो पर्दे पर पहली बार भगवान राम की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे। इस किरदार में ढलने के लिए रणबीर ने धनुष-बाण चलाने की ट्रेनिंग ली। अब वह श्रीराम के कैरेक्टर को बड़े परदे पर अच्छे से निभा पाते हैं या नहीं, ये तो इस दीवाली ही लोगों को पता चलेगा।

 यश 2/7

यश

नितेश तिवारी की माइथोलॉजिकल फिल्म में रणबीर कपूर राम बने हैं, तो वहीं कन्नड़ स्टार यश 4000 करोड़ी फिल्म में लंकापति रावण का किरदार निभा रहे हैं। उनके पहले पोस्टर को तो दर्शकों ने काफी पसंद किया था, लेकिन अब दर्शक ये देखने के लिए एक्साइटेड हैं कि क्या वह रावण के लुक के साथ-साथ आवाज में भी वहीं दम ला पाते हैं या नहीं।

साई पल्लवी 3/7

साई पल्लवी

साई पल्लवी के पास जब माता सीता का रोल आया था, तब फैंस उनकी सादगी से कहीं न कहीं जनक पुत्री के किरदार को कनेक्ट कर पा रहे थे, लेकिन जब ऑडियंस ने एक्ट्रेस की पहली हिंदी फिल्म देखी तो उन्हें इस बात का संदेह जरूर हुआ कि माता सीता के डायलॉग साई के लिए बोलना आसान होगा या नहीं।

रजनीश दुग्गल4/7

रजनीश दुग्गल

रजनीश दुग्गल ने हाल ही में महाकाव्य श्री रामायण कथा में रावण का किरदार निभाया है, जिसके जरिए उन्होंने इस प्रतिष्ठित किरदार की एक और व्याख्या पर्दे पर पेश की। यह फिल्म रामायण की कथा को एक समकालीन सिनेमाई प्रस्तुति के जरिए दर्शाती है।

अक्षय कुमार5/7

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार ने ओएमजी 2 में भगवान शिव के दिव्य दूत की भूमिका निभाई है। इस भूमिका के जरिए अक्षय ने हास्य, गर्मजोशी और आधुनिक संवेदनशीलता को एक दिव्य उपस्थिति के साथ जोड़ा। फिल्म की खासियत यह रही कि उसने एक पौराणिक किरदार को आज के सामाजिक परिवेश में रखा और उसे आधुनिक दर्शकों के लिए सहज और जुड़ाव वाला बनाया।

मोहित रैना 6/7

मोहित रैना

आज भी फैंस अगर भोलेनाथ के रूप में किसी को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं, तो वह मोहित रैना ही हैं। मोहित ने सालों तक देवो के देव महादेव में भगवान शिव की भूमिका अदा की थी। आज भी वह कितने ही शोज कर लें, लेकिन फैंस उन्हें उसी रूप में याद करते हैं।

मौनी रॉय 7/7

मौनी रॉय

भारतीय टेलीविजन की पहचानी जाने वाली अभिनेत्रियों में शामिल होने से पहले मौनी रॉय ने देवों के देव महादेव में देवी सती की भूमिका के जरिए दर्शकों के बीच अपनी मजबूत पहचान बनाई। धारावाहिक में सती की कहानी एक महत्वपूर्ण भावनात्मक धारा रही, जिसमें महादेव के साथ उनके रिश्ते, उनकी भक्ति और शिव-शक्ति की व्यापक कथा के भीतर उनके परिवर्तन को दिखाया गया।