'ब्यूटीफुल शूर्पणखा...' 'पावर सूट' में Rakul Preet Singh ने दिखाई अदाएं, एक-एक तस्वीर पर टिकी रह जाएंगी निगाहें
Rakul Preet Singh ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर कुछ स्टनिंग तस्वीरें शेयर की हैं जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
1/6Rakul Preet Singh ने शेयर कीं स्टनिंग तस्वीरें
बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने हाल ही में कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जिनमें वे काफी स्टनिंग लग रही हैं। उन्होंने इस फोटोशूट के लिए एक फॉर्मल लेकिन क्लासी लुक अपनाया। तस्वीरों की इस सीरीज में उन्होंने अलग-अलग एक्सप्रेशन और पोज से फैंस का दिल जीत लिया।
2/6रकुल प्रीत सिंह का 'पावर सूट' लुक
रकुल ने इस फोटोशूट के लिए बटर यलो कलर का पावर सूट पहना और इसके साथ गोल्डन ईयरिंग्स, ब्रेसलेट, रिंग्स और मैचिंग बैली के साथ अपने लुक को पूरा किया। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, 'पावर सूट, लेकिन फेमिनिन अंदाज में'।
3/6एक्ट्रेस की स्टाइलिंग
रकुल ने बटर-येलो रंग का एक ही शेड वाला टेलर्ड को-ऑर्ड सेट पहना है। टॉप एक फिटेड जैकेट है जिसमें शार्प कॉलर, टेलर्ड हाफ-स्लीव्स हैं। उन्होंने इसे मैचिंग टेक्सचर्ड, फ्लेयर्ड मिडी स्कर्ट के साथ पहना है। इस लुक के साथ उन्होंने लूज-हाई बन हेयरस्टाइल कैरी की है।
4/6एक्ट्रेस के लुक पर फिदा हुए फैंस
रकुल प्रीत सिंह अक्सर अपने फैंस के लिए अलग-अलग तरह के लुक में तस्वीरें शेयर करती रहती हैं और फैंस उन्हें काफी पसंद करते हैं। एक फैन ने इन तस्वीरों के लिए लिखा, 'ब्यूटीफुल शूर्पणखा'। एक ने कमेंट किया, 'लुकिंग फैंटास्टिक'।
5/6रकुल प्रीत सिंह का वर्कफ्रंट
रकुल प्रीत सिंह पिछली बार पति पत्नी और वो दो में नजर आई थीं जिसमें उनके साथ आयुष्मान खुराना, सारा अली खान और वामिका गब्बी ने काम किया था। इस कॉमेडी ड्रामा को मुदस्सर अजीज ने डायरेक्ट किया था और यह मई 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
6/6एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्में
रकुल प्रीत सिंह की अपकमिंग फिल्मों में मोस्ट अवेटेड नितेश तिवारी की रामायण है। इसमें रकुल शूर्पणखा का किरदार निभाने जा रही हैं। फिल्म में रणबीर कपूर ने राम, साई पल्लवी ने सीता, यश ने रावण, रवि दुबे ने लक्ष्मण का किरदार निभाया है। यह फिल्म दो हिस्सों में रिलीज होगी। पहला पार्ट दीवाली 2026 पर और दूसरा पार्ट दीवाली 2027 पर रिलीज होगा।