'पटाखा' बनीं Ramayana की 'शूर्पणखा', मिरर वर्क साड़ी में Rakul Preet Singh का ग्लैमरस लुक वायरल
रामायण में शूर्पणखा की भूमिका निभाने वालीं एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) ने दीवाली सेलिब्रेशन से अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही हैं।
1/7रकुल ने ट्रेडिशनल लुक में खींचा ध्यान
बॉलीवुड में दीवाली का सेलिब्रेशन शुरू हो गया है और सितारे अपने ग्लैमरस दीवाली लुक की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) ने भी अपनी लेटेस्ट फोटोज से ध्यान खींचा है।
2/7रकुल की दीवाली पार्टी की फोटोज
रकुल प्रीत सिंह ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दीवाली पार्टी की तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह ग्लैमरस लुक में कैमरे के सामने स्टनिंग पोज दे रही हैं।
3/7पटाखों से रकुल का कॉम्पटीशन
रकुल प्रीत सिंह ने फोटोज शेयर करते हुए मजेदार कैप्शन दिया है। उन्होंने लिखा, "यहां पटाखों से मुकाबला करने नहीं आई हूं, पर कभी-कभी मैं भी कमाल कर देती हूं।"
4/7मिरर साड़ी में रकुल का गॉर्जियस लुक
रकुल प्रीत सिंह के लुक की बात करें तो उन्होंने ऑरेंज कलर की मिरर वर्क साड़ी पहनी है जिसे उन्होंने स्लीवलेस ब्लाउज से स्टाइल किया है।
5/7सिर्फ चोकर से पूरा किया लुक
एक्ट्रेस ने अपने लुक को चोकर सेट से स्टाइल किया है। इयररिंग्स को स्किप करके उन्होंने हाथों में कंगन पहना है। मिनिमल मेकअप और खुले बालों में रकुल हसीन लग रही हैं।
6/7रकुल की तारीफ कर रहे लोग
फोटो सीरीज में रकुल प्रीत सिंह ने अपना ट्रेडिशनल लुक फ्लॉन्ट किया और एक से बढ़कर एक पोज दिए। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
7/7रकुल प्रीत सिंह की अपकमिंग फिल्म
रकुल 5 नवंबर को सिनेमाघरों में आ रही पौराणिक फिल्म रामायण (Ramayana) में नजर आएंगी। वह फिल्म में रावण की बहन शूर्पणखा का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है।