4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तैयार होता था Ramayana की 'शूर्पणखा' खूंखार रूप, रकुल प्रीत सिंह ने शेयर कीं BTS तस्वीरें
Rakul Preet Singh ने 'रामायण' की बीटीएस तस्वीरें शेयर कीं और अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर खास बातें रिवील कीं।
1/6रकुल प्रीत सिंह ने 'रामायण' में निभाया शूर्पणखा का किरदार
साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। जिसमें रकुल प्रीत सिंह ने शूर्पणखा का किरदार निभाया है। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने लुक के लिए की गई मेहनत के बारे में बताया और सोशल मीडिया पर कुछ बीटीएस तस्वीरें शेयर कीं।
2/6शूपर्णखा के रूप में नजर आईं रकुल प्रीत सिंह
फिल्म में रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) ने शूर्पणखा का किरदार निभाया है। अभिनेत्री ने अब फिल्म के सफर को लेकर एक भावुक नोट साझा किया है और फिल्म निर्माताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। रकुल ने इंस्टाग्राम पर शूटिंग के दौरान की कुछ BTS तस्वीरें शेयर कीं। एक तस्वीर में वह सेट पर अपना मेकअप करवाती दिख रही हैं और दूसरी तस्वीर में वह सेट पर अपनी जगह पर खड़ी होकर सीन के लिए निर्देश ले रही हैं।
3/6रकुल ने शेयर किया एक्सपीरियंस
रकुल प्रीत सिंह ने बीटीएस तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'यह मेरे लिए एक बहुत ही खास सफर रहा है। हर दिन आपको ऐसी कहानी का हिस्सा बनने का मौका नहीं मिलता, जो पीढ़ियों से हमारे जीवन और संस्कृति का हिस्सा रही हो। 'रामायण' (Ramayana) को इतने बड़े पैमाने पर साकार होते देखना वाकई कुछ अलग ही अनुभव है। एक ऐसी कहानी का हिस्सा बनना जो हमारे देश के लिए बहुत मायने रखती है और उसे इतने बड़े स्तर पर बनते हुए देखना, इस सफर को और भी खास बना देता है'।
4/6एक्ट्रेस ने कास्ट एंड क्रू को दिया धन्यवाद
उन्होंने पूरी कास्ट और क्रू को भी धन्यवाद दिया और कहा, नमित मल्होत्रा और नितेश तिवारी सर, आप दोनों का शुक्रिया। आप लोगों ने बड़े सपने देखे और उन्हें हकीकत में बदल दिखाया। आपकी कड़ी मेहनत और भारत से दुनिया के लिए कुछ असाधारण बनाने की चाहत, एक बहुत ही प्रेरणादायक सफर रहा है'।
5/6शूर्पणखा को तैयार करने में लगे थे 4 घंटे
रकुल ने अपनी टीम की खास तारीफ की और कहा, 'कॉस्ट्यूम टीम को मेरा लुक तैयार करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद... हमें जो भी तारीफें मिल रही हैं, वे सब इनकी क्रिएटिविटी और कड़ी मेहनत का नतीजा हैं, जो रोजाना 4 घंटे लगाकर मुझे तैयार करते थे। मैं बहुत आभारी और उत्साहित हूं कि आप सभी इसे देखेंगे! यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि एक ऐसा पल है जिस पर मुझे एक भारतीय होने के नाते गर्व है'।
6/6रामायण के बारे में
'रामायण' दीवाली से पहले 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म में राम के किरदार में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), लक्ष्मण के किरदार में रवि दुबे, रावण के किरदार में यश (Yash), दशरथ के किरदार में अरुण गोविल नजर आ रहे हैं।