महाष्टमी पर सौरव गांगुली के घर पहुंचे Rajkummar Rao संग प्रोड्यूसर अंकुर गर्ग, दादा ने कराई कोलकाता के पंडालों की सैर
महाष्टमी पर Rajkummar Rao संग प्रोड्यूसर अंकुर गर्ग, सौरव गांगुली के घर दुर्गा पूजा में शामिल होने पहुंचे।
1/6महाष्टमी पर सौरव गांगूली के घर पहुंचे अंकुर गर्ग और राजकुमार राव
सौरव गांगुली ने कोलकाता में महाष्टमी के दिन होने वाली दुर्गा पूजा के मौके पर एक्टर राजकुमार राव और प्रोड्यूसर अंकुर गर्ग को अपनी यादों से सजी शहर के मशहूर पंडालों की सैर कराने से पहले अपने घर पर स्वागत किया। इस खास त्योहार ने बंगाल के चहेते क्रिकेट दिग्गज और सिल्वर स्क्रीन पर उनका किरदार निभाने जा रहे एक्टर को एक साथ लाया।
2/6दुर्गा पूजा में शामिल हुए एक्टर-प्रोड्यूसर
जश्न की शुरुआत सौरव गांगुली के घर से हुई जहां उन्होंने राजकुमार राव और अंकुर गर्ग की दिल से मेजबानी की। इस तिगड़ी ने न सिर्फ एक दूसरे को इस खास दिन की शुभकामनाएं दी बल्कि परिवार के दुर्गा पूजा के जश्न में शामिल होकर माता का आशीर्वाद भी लिया।
3/6दादा ने घुमाए कोलकाता के पंडाल
इस दौरान कोलकाता के कुछ बेहद जाने माने उत्सव-स्थलों का तिगड़ी ने दौरा भी किया। इस दौरे में उन्होंने मैडॉक्स स्क्वायर और एलेन पार्क में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई। तीनों ने न सिर्फ भक्ति से जोश में डूबे शहर के खूबसूरत माहौल को एंजॉय किया बल्कि माता से प्रार्थनाएं भी कीं।
4/6सौरव गांगूली की बायोपिक कर रहे राजकुमार राव
यह आउटिंग दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी के सफर में एक खास जगह रखने वाली है, जहां फिल्म और क्रिकेट के लीजेंड्स स्क्रीन से बाहर निकल कर शहर में घूमे। इस तरह से उनका मिलना दर्शकों को रील और रियल लाइफ लेजेंड की खास झलक दे रहा है।
5/6फिल्म के बारे में
'दादा - द सौरव गांगुली स्टोरी' का डायरेक्शन विक्रमादित्य मोटवाने ने किया है, इसे लव रंजन और अंकुर गर्ग ने प्रोड्यूस किया है, जबकि गुलशन कुमार, भूषण कुमार, टी-सीरीज और DBL द्वारा इसे प्रेजेंट किया जा रहा है। यह फिल्म 'लव फिल्म्स' का प्रोडक्शन है, जो 14 मई 2027 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
6/6राजकुमार राव का वर्कफ्रंट
राजकुमार इस वक्त फिल्म प्रहार में नजर आ रहे हैं जिसमें उन्होंने 26/11 के हमलों में आतंकवादी अजमल कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील उज्ज्वल निकम की भूमिका निभाई है। यह फिल्म 16 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।