Priyanka Chopra ने निक के बर्थडे को बनाया खास, खूबसूरत तस्वीरों पर फैंस ने लुटाया प्यार

Updated: 2026-09-24, 20:33 IST

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस फैंस के फेवरेट कपल्स में से एक हैं। दोनों की शादी को 9 साल पूरे होने जा रहे हैं, लेकिन दोनों के बीच आज भी वही प्यार फैंस को देखने को मिलता है, जो पहले था। हाल ही में निक जोनस के बर्थडे पर प्रियंका चोपड़ा ने उन्हें बेहद ही शानदार गिफ्ट दिया।

निक जोनस ने मनाया 34वां जन्मदिन 1/7

निक जोनस ने मनाया 34वां जन्मदिन

16 सितंबर को निक जोनस ने अपना 34वां जन्मदिन मनाया, जिसकी कई खूबसूरत तस्वीरें हॉलीवुड सिंगर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर की। पहली तस्वीर में ब्लैक रंग की शॉर्ट ड्रेस में जहां प्रियंका बेहद ब्यूटीफुल लग रही हैं, तो वहीं प्रिंटेड शॉर्ट्स में निक भी देसी गर्ल की आंखो में डूबे हुए है।

परिवार संग गॉल्फ खेलते दिखे निक जोनस 2/7

परिवार संग गॉल्फ खेलते दिखे निक जोनस

निक जोनस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक और फोटो शेयर की है, जिसमें प्रियंका-जो और वह गोल्फ क्लब में खड़ें हुए हैं। अन्य फोटों में निक जोनस के जन्मदिन का चॉकलेट केक रखा हुआ है, जिस पर उनकी एज लिखी है।

बेटी की तस्वीर भी निक ने की शेयर3/7

बेटी की तस्वीर भी निक ने की शेयर

निक के फोटो की इस पूरी सीरीज में कई रैंडम फोटोज शेयर की हैं। एक फोटो में जहां हॉलीवुड सिंगर अपनी स्पोर्ट्स टीशर्ट और कैप को शो ऑफ कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तस्वीर प्रियंका और निक की लाडली बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस की हैं, जो रिलेक्स चेयर पर आराम फरमा रही हैं। हालांकि, निक ने हार्ट इमोजी से बेटी का चेहरा छुपा दिया।

प्लेन में पूरे परिवार संग आए नजर 4/7

प्लेन में पूरे परिवार संग आए नजर

प्रियंका चोपड़ा ने निक के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए उनके पूरे परिवार को एक साथ इकट्ठा किया। निक ने बैक टू बैक पीसी के साथ दो फोटो शेयर की हैं। पहली फोटो में जहां कपल एक-दूसरे को लिपलॉक करता दिखाई दिया तो वहीं अन्य तस्वीर में उनका पूरा परिवार एक साथ प्लेन में नजर आया।

 परिवार ने मिलकर जन्मदिन को बनाया और भी खास 5/7

परिवार ने मिलकर जन्मदिन को बनाया और भी खास

निक जोनस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकांउट पर कई और फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह गोल्फ के मैदान में खड़े हैं। तो वहीं दूसरी फोटो में वह एक छोटी सी गाड़ी में बैठकर पोज दे रहे हैं। अन्य फोटो में जो जोनस और निक जोनस ने अपने मस्ती भरे पलों को कैप्चर किया है। एक फोटो में प्रियंका और निक साइड में खड़े होकर बातचीत कर रहे हैं, बाकि सब गोल्फ खेलने में व्यस्त हैं।

निक जोनस ने किया प्रियंका का शुक्रिया अदा6/7

निक जोनस ने किया प्रियंका का शुक्रिया अदा

प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के 34वें जन्मदिन को खास बनाने के लिए कितनी मेहनत की है, इस बात का अंदाजा आप उनकी फैमिली पिक्चर्स से लगा सकते हैं। इन सभी फोटोज को शेयर करते हुए निक ने कैप्शन में लिखा, "परफेक्ट बर्थडे वीक, थैंक यू माय लव प्रियंका चोपड़ा।"

सोशल मीडिया पर फैंस ने लुटाया प्यार 7/7

सोशल मीडिया पर फैंस ने लुटाया प्यार

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की इन एडोरेबल पिक्चर्स पर प्यार लुटाने से फैंस पीछे नहीं रहे। एक यूजर ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे निक, आपकी फोटोज से पता चल रहा है कि आपने कितना अच्छा समय बिताया है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "मुझे देखकर खुशी हुई की प्रियंका गॉल्फ भी खेलती हैं। वह कुछ भी कर सकती हैं सच में।"