बेटी मालती और निक जोनस के साथ प्रियंका ने मनाया हैलोवीन, लगाया 'Diwaloween' का तड़का!

Updated: 2026-11-01, 14:04 IST

बीते 31 अक्टूबर को देशभर में हैलोवीन मनाया गया। । इसे मूल रूप से पश्चिमी देशों (जैसे अमेरिका, ब्रिटेन और आयरलैंड) में मनाया जाता है, लेकिन अब इसका क्रेज भारत के बड़े शहरों में भी देखा जाने लगा है।

1/7

एक परंपरा के अनुसार बच्चे और बड़े इस दिन भूतों की तरह मेकअप और कॉस्ट्यूम पहनकर एक-दूसरे के घर जाते हैं। इस साल प्रियंका चोपड़ा जोनास ने भी इसे लॉस एंजेलिस में अपनी फैमिली के साथ सेलिब्रेट किया।

2/7

एक्ट्रेस ने अपने पति निक जोनास और बेटी मालती मैरी के साथ मनाए गए जश्न की झलक फैंस को दिखाई, जिसमें तीनों अलग-अलग किरदारों वाले मजेदार लुक में नजर आए।

3/7

प्रियंका ने एक पुराने पॉप-कल्चर लुक को अपनाया, निक क्लासिक काउबॉय स्टाइल में दिखे, और मालती एक 'घोस्ट प्रिंसेस'के रूप में बहुत प्यारी लग रही थीं।

4/7

'ट्रिक-ऑर-ट्रीट' के लिए बाहर जाते समय की तस्वीरें शेयर करते हुए, प्रियंका ने फैमिली इवेंट की तीन तस्वीरें शेयर कीं।

5/7

तीनों की इस जोड़ी को एक अनोखा गठबंधन बताते हुए प्रियंका ने हैलोवीन मनाने वाले सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस जश्न में दिवाली का तड़का भी लगाया और इसे #diwaloween (दिवाली + हैलोवीन) का नाम दिया।

6/7

प्रियंका ने हैलोवीन के लिए काइली जेनर के मशहूर 'पिंक-हेयर'लुक को अपनाया, जिसे 'किंग काइली' लुक के नाम से जाना जाता है। उनके लंबे, चमकीले गुलाबी बालों ने इस पूरे गेटअप को एकदम खास बना दिया।

7/7

वहीं निक जोनस का काउबॉय लुक और मालती के प्रिंसेस अवतार ने फैंस को अट्रैक्ट किया। इसने पूरे हैलोवीन लुक को मजेदार बना दिया था।