मांग टीका और बेबी पिंक कॉस्ट्यूम में बार्बी डॉल लगीं Priyanka Chahar, एकता कपूर की दीवाली पार्टी में टीवी की तीन नागिनों का मिलन

Updated: 2026-11-10, 21:39 IST

फैंस की चहेती नागिन प्रियंका चाहर चौधरी का फैशन गेम हमेशा से अप रहा है। राइज एंड फॉल सीजन 2 के खत्म होने के बाद एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर फिर लौट आई हैं और हाल ही में उन्होंने दीवाली के मौके पर कई खूबसूरत फोटोज शेयर की हैं।

\\\'टीवी की नागिन\\\' ने शेयर कीं तस्वीरें1/7

\\\'टीवी की नागिन\\\' ने शेयर कीं तस्वीरें

प्रियंका चाहर चौधरी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर दीवाली सेलिब्रेशन की एक से बढ़कर एक तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने पिंक रंग का ऑफ शोल्डर नेट टॉप पहना है।

ऑफ शोल्डर टॉप और शरारा में ढाया कहर2/7

ऑफ शोल्डर टॉप और शरारा में ढाया कहर

ऑफ शोल्डर टॉप के साथ प्रियंका चाहर चौधरी ने बेबी पिंक रंग की मॉर्डन कॉर्डसेट स्टाइल का आउटफिट पहना। स्ट्रेपलेस नेट एम्ब्रायडरी टॉप को एक्ट्रेस ने सेम रंग के शरारा के साथ मैच किया। उनका ये ओवरऑल लुक बिल्कुल फेस्टिव वाइब दे रहा है।

शरारा सेट के साथ मैचिंग ज्वैलरी ने निखारा लुक3/7

शरारा सेट के साथ मैचिंग ज्वैलरी ने निखारा लुक

प्रियंका चाहर चौधरी के इस लुक में उनकी ज्वेलरी ने चार चांद लगा दिए। एक्ट्रेस ने बेबी पिंक टॉप और शरारा के साथ राउंड वाला मांग टीका लगाया। गले में उन्होंने आउटफिट से मैच करता हुआ चोकर पहना और कानों में बड़े झुमको ने उनके लुक को और भी निखार दिया।

मिनिमल मेकअप ने पूरा किया लुक  4/7

मिनिमल मेकअप ने पूरा किया लुक

प्रियंका चाहर चौधरी का दीवाली में न सिर्फ फैशन गेम अप रहा, बल्कि उन्होंने इस तरह के आउटफिट के साथ किस तरह का मेकअप परफेक्ट लगेगा इसका आइडिया भी फैंस को दिया। हैवी ज्वेलरी और लाइट आउटफिट के साथ एक्ट्रेस ने न्यूड कलर की लिपस्टिक, आइलाइनर और पिंक शैडो लगाया।

एकता कपूर की दीवाली पार्टी में हुई थीं शामिल 5/7

एकता कपूर की दीवाली पार्टी में हुई थीं शामिल

राइज एंड फॉल 2 के खत्म होने के बाद प्रियंका चाहर चौधरी हाल ही में एकता कपूर की दीवाली पार्टी का हिस्सा बनी थीं, जिसमें उन्होंने कितनी मस्ती की इसका अंदाजा आप उनकी तस्वीरों से लगा सकते हैं।

दोस्तों संग खिंचवाई जमकर तस्वीरें 6/7

दोस्तों संग खिंचवाई जमकर तस्वीरें

प्रियंका चाहर चौधरी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो की एक पूरी सीरीज शेयर की है। एक फोटो में वह अपने नागिन 7 के को-स्टार क्षितिज के साथ पोज कर रही हैं, तो वहीं अन्य फोटो में वह एकता कपूर की पहली नागिन मौनी रॉय संग दिखाई दीं। वहीं तेजस्वी प्रकाश भी पार्टी में शामिल हुईं और इस तरह टीवी की तीनों नागिन एक साथ नजर आईं।

सोशल मीडिया पर लोगों ने लुटाया प्यार 7/7

सोशल मीडिया पर लोगों ने लुटाया प्यार

प्रियंका चाहर चौधरी के दीवाली लुक पर उनके चाहने वाले जमकर प्यार लुटाते हुए दिखाई दिए। एक यूजर ने लिखा, \\\"हमारी अपनी देसी बार्बी डॉल।\\\" दूसरे यूजर ने लिखा, \\\"ओह माय गॉड प्रियंका कितनी अमेजिंग लग रही है, सो ब्यूटीफुल।\\\"