वाइल्डलाइफ ट्रिप का कर रहे हैं प्लान? बाघों के दीदार के लिए बेस्ट हैं भारत के ये 5 टाइगर रिजर्व
Planning a wildlife trip These 5 tiger reserves in India are the best for spotting tigers
1/6बाघों का करना है दीदार
देश के घने जंगलों, नदियों और पहाड़ियों के बीच फैले टाइगर रिजर्व प्रकृति प्रेमियों को खूब आकर्षित करते हैं। इन जंगलों के बीच बांघों का दीदार करना एक ऐसा अनुभव होता है, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। अपने प्राकृतिक आवास में बाघों को घूमते देखने का अनुभव लेने के लिए आप भारत के इन 5 टाइगर रिजर्व घूमने का प्लान बना सकते हैं।
2/6जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व, उत्तराखंड
उत्तराखंड में बसा जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क भारत का पहला राष्ट्रीय उद्यान है। ये जंगल काफी खूबसूरत है। यहां का ढिकाला जोन अपने घास के मैदानों और बाघों की साइटिंग के लिए मशहूर है। बाघों के अलावा, यहां एशियाई हाथी, हिरण और पक्षियों की कई प्रजातियों का दीदार कर सकते हैं।
3/6रणथंभौर टाइगर रिजर्व, राजस्थान
राजस्थान के टाइगर रिजर्व में रणथंभौर सबसे मशहूर है। अरावली की पहाड़ियों के बीच बसा ये टाइगर रिजर्व प्रकृति और इतिहास का खूबसूरत मेल है। यहां के खुले मैदानों में बाघों को घूमते देखना एक शानदार अनुभव है। अक्टूबर से मार्च का समय यहां घूमने के लिए सबसे बेस्ट है।
4/6पेंच टाइगर रिजर्व, मध्य प्रदेश
रुडयार्ड किपलिंग की द जंगल बुक का मुख्य किरदार मोगली पेंच के जंगलों से प्रेरित है। मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा पर फैला ये टाइगर रिजर्व घने जंगलों और पेंच नदी के कारण बहुत खूबसूरत दिखता है। यहां बाघों के अलावा, तेंदुए, जंगली कुत्ते और चीतल भी देखे जा सकते हैं।
5/6पीलीभीत टाइगर रिजर्व, उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्र में बसा पीलीभीत टाइगर रिजर्व अपनी घने जंगल और शांत वातावरण के लिए मशहूर है। यहां के जंगलों में आप आसानी से बाघों की साइटिंग कर सकते हैं। इस टाइगर रिजर्व से शारदा नदी गुजरती है, जो इसे और भी खूबसूरत बनाती है।
6/6बांदीपुर टाइगर रिजर्व, कर्नाटक
वेस्टर्न घाट के नीलगिरी बायोसफेयर रिजर्व का हिस्सा बांदीपुर टाइगर रिजर्व बेहद खूबसूरत है। यहां बाघों के साथ-साथ हाथियों के झुंड, गौर और तेंदुए देखने को मिल सकते हैं।