शादी के बाद हनीमून की प्लानिंग? भारत की ये 5 खूबसूरत जगहें आपके सफर को बना देंगी यादगार
हनीमून के बाद घूमने के लिए भारत में कई खूबसूरत जगहें हैं। ये जगहें अपनी खूबसूरती और शानदार अनुभव के लिए जानी जाती हैं।
1/6हनीमून के लिए भारत की खूबसूरत जगहें
शादी के बाद अपनी नई जिंदगी की शुरुआत हर कोई किसी खूबसूरत जगह से करना चाहता है। इसलिए हनीमून डेस्टिनेशन ऐसा होना चाहिए, जो खूबसूरत भी हो और वहां आप साथ में कई खूबसूरत यादें भी बना सकें। भारत में ऐसी कई जगहें हैं, जो परफेक्ट हनीमून डेस्टिनेशन हैं। आइए जानें भारत की इन खूबसूरत जगहों के बारे में।
2/6उदयपुर
उदयपुर को झीलों का शहर कहा जाता है। अगर आप अपने पार्टनर के साथ एक रॉयल एक्सपीरिएंस लेना चाहते हैं, तो उदयपुर से अच्छी और कोई जगह नहीं है। पिछोला झील में शाम के समय बोटिंग, सिटी पैलेस की सैर और झील के किनारे हेरिटेज होटल्स में कैंडललाइट डिनर करना काफी रोमांटिक होता है।
3/6अंडमान और निकोबार द्वीप
अगर आप समुद्र देखना चाहते हैं, लेकिन शांति के बीच, तो अंडमान और निकोबार द्वीप आपके लिए बेस्ट हैं। यहां आप खूबसूरत समुद्र को देखने के साथ-साथ स्नॉर्कलिंग के जरिए कोरल रीफ्स देख सकते हैं, स्कूबा डाइविंग कर सकते हैं और सफेद रेत पर शांति से अपने पार्टनर के साथ समय बिता सकते हैं।
4/6कूर्ग
कूर्ग कर्नाटक में स्थित है और इसे भारत का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। अपनी हरी-भरी पहाड़ियों, चाय और कॉफी के बागानों के बीच धुंध भरी वादियों को देखना काफी रोमांचक होता है। यहां से सनसेट का नजारा देखना और कॉफी प्लांटेशन के बीच वॉक करना काफी मजेदार होता है।
5/6गोवा
गोवा हमेशा ही कपल्स का पसंदीदा डेस्टिनेशन रहा है। अगर आप समुद्र तटों के साथ नाइटलाइफ एडवेंचर और पार्टियों के शौकीन हैं, तो गोवा आपके लिए परफेक्ट चॉइस है। यहां बीच पर घूमने के अलावा, वॉटर स्पोर्ट्स, सनसेट क्रूज और पुर्तगाली आर्किटेक्चर का भी नजारा देख सकते हैं।
6/6गंगटोक
भारत का नॉर्थ-ईस्ट अपनी खूबसूरती और कल्चर के लिए जाना जाता है। सिक्किम के गंगटोक में घूमना आपके लिए किसी सपने जैसा हो सकता है। पहाड़ों की खूबसूरती और बौद्ध संस्कृति की झलक आपका दिल जीत लेंगे। सोमगो झील, नाथुला पास, एमजी मार्ग पर टहलना और प्राचीन बौद्ध मठों के देखना काफी मजेदार होता है।