सिर्फ 10 हजार रुपये में प्लान करें शानदार ट्रिप, भारत की इन खूबसूरत जगहों पर मिलेगा जन्नत जैसा एहसास
अगर आप कम बजट में ट्रिप प्लान करना चाहते हैं, तो भारत की कुछ जगहें आपके लिए बेस्ट हैं।
1/610 हजार में करें इन जगहों की सैर
अगर आप किसी खूबसूरत जगह पर ट्रिप पर जाना चाहते हैं, लेकिन बजट की चिंता है, तो भारत की कुछ जगहें आपके लिए बेस्ट हैं। ये जगहें खूबसूरत होन के साथ-साथ बजट फ्रेंडली भी हैं। सही प्लानिंग के साथ आप 10 हजार के अंदर इन जगहों की ट्रिप प्लान कर सकते हैं। आइए जानें कौन-कौन सी हैं ये जगहें।
2/6मैकलोडगंज, हिमाचल प्रदेश
मैकलोडगंज अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और तिब्बती संस्कृति के लिए जाना जाता है। दिल्ली या चंडीगढ़ से धर्मशाला और मैकलोडगंज के लिए आसानी से 600-900 रुपए में बस मिल जाती है। यहां आप बौद्ध मठ, भागसूनाग झरना और कैफे कल्चर का आनंद ले सकते हैं। अगर आप ट्रैकिंग करना चाहते हैं, तो त्रिउंड ट्रेक जा सकते हैं। यहां काफी बजय फ्रेंडली होटल भी मिल जाएंगे और काफी कम दामों में यहां के लोकल फूड का स्वाद ले सकते हैं।
3/6हम्पी, कर्नाटक
अगर आप इतिहास में रुचि रखते हैं, तो हम्पी आपके लिए बेस्ट है। यहां विरुपक्ष मंदिर, विट्ठल मंदिर का रख, मांतग पर्वत से सनसेट और तुंगभद्रा नदी को देख सकते हैं। लोकल ट्रांसपोर्ट की जगह आप स्कूटर रेंट करके हम्पी घूम सकते हैं। यहां आपको काफी बजट फ्रेंडली होटल भी मिल जाएंगे।
4/6गोकरना, कर्नाटक
अगर आप भीड़भाड़ से दूर शांति के साथ छुट्टियां बिताना चाहते हैं, तो गोकरना बेस्ट है। यहां के खूबसूरत बीच आपके वेकेशन को शानदार बना देंगे। इसके अलावा, आप यहां के लोकल कैफे और शैक्स में साउथ इंडियन और सी-फूड्स का बहुत कम दामों में आनंद ले सकते हैं।
5/6उदयपुर, राजस्थान
उदयपुर को झीलों का शहर भी कहा जाता है। यहां घूमते हुए आप सिटी पैलेस, पिछोला झील, फतेह सागर झील, सहेलियों की बाड़ी और सज्जनागढ़ का दीदार कर सकते हैं। यहां आपको कई बजट फ्रेंडली होटल और हॉस्टल मिल जाते हैं।
6/6जयपुर, राजस्थान
पिंक सिटी के नाम से मशहूर जयपुर किलों, महलों और अपने लोकल मार्केट के लिए मशहूर है। दिल्ली या आसपास के शहरों से आसानी से ट्रेन या बस से जयपुर जा सकते हैं। यहां आप हवा महल, आमेर किला, नाहरगढ़ किला, सिटी पैलेस और जोहरी बाजार घूम सकते हैं। यहां का लोकल फूड, जैसे- प्याज कचौरी, दाल बाटी चूरमा और मलाई घेवल का लुत्फ भी ले सकते हैं।