OTT पर आते ही शाइनिंग स्टार बने ये एक्टर्स, दमदार परफॉर्मेंस से खींचा सबका ध्यान

Updated: 2026-05-16, 00:27 IST

ओटीटी प्लेटफॉर्म की वैल्यू आज के समय में काफी ज्यादा बढ़ चुकी है। यही वजह है कि हर हफ्ते ओटीटी पर कुछ न कुछ नया आता रहता है। नेटफ्लिक्स से लेकर अमेजन प्राइम और जियो हॉटस्टार सहित कई ऐसे प्लेटफॉर्म्स हैं, जिन्होंने कई सितारों को बड़ी पहचान दी है। कौन-कौन से हैं वे सितारे जिन्हें ओटीटी प्लेटफॉर्म ने रातों-रात स्टार बनाया, नीचे देखिए पूरी लिस्ट:

पलक तिवारी1/7

पलक तिवारी

पलक तिवारी की सीरीज 'लुक्खे' हाल ही में प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है, जिसमें एक्ट्रेस ने एक म्यूजिशियन का सॉलिड किरदार अदा किया है। बिग स्क्रीन पर पलक का करियर उतना सफल नहीं रहा, जितनी अचीवमेंट और तारीफें उन्हें इस वेब सीरीज से मिल रही हैं।

रैपर किंग2/7

रैपर किंग

मशहूर रैपर किंग ने हाल ही में 'लुक्खे' सीरीज से ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा है। उन्होंने सीरीज में भी एक रैपर का ही किरदार अदा किया है। अपनी शानदार स्क्रीन प्रेजेंस, स्वैग और एनर्जेटिक परफॉर्मेंस से उन्होंने सभी का दिल जीत लिया। उनकी नेचुरल एक्टिंग इस सीरीज का सबसे बड़ा हाइलाइट पॉइंट रही।

शशांक अरोड़ा3/7

शशांक अरोड़ा

शशांक अरोड़ा ने वेब सीरीज 'मेड इन हेवन' से ओटीटी पर शानदार मौजूदगी दर्ज कराई थी। उनकी परफॉर्मेंस को उसकी ईमानदारी, चार्म और इमोशनल गहराई के लिए खूब पसंद किया गया। इस सीरीज के सीजन्स के दौरान दर्शकों का उनके किरदार से गहरा जुड़ाव बन गया था।

जितेंद्र कुमार4/7

जितेंद्र कुमार

आज के समय में जितेंद्र कुमार किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वे अब जहां 'मिर्जापुर' (फिल्म) के जरिए बड़े पर्दे पर गर्दा उड़ाने को तैयार हैं, उससे पहले ही एक्टर को ओटीटी पर एक बड़ी पहचान मिल चुकी है। 'जीतू भैया' ने 'कोटा फैक्ट्री' से लेकर 'पंचायत' जैसी कई ब्लॉकबस्टर सीरीज में काम कर घर-घर में अपनी जगह बनाई है।

सुष्मिता सेन5/7

सुष्मिता सेन

सुष्मिता सेन बड़े पर्दे पर अपना चार्म पहले ही चला चुकी हैं, लेकिन सिनेमाघरों में अधिकतर दर्शकों को उनके बबली और चुलबुले किरदार ही देखने को मिले थे। हालांकि, क्राइम-थ्रिलर 'आर्या' के साथ उन्होंने ओटीटी की दुनिया में कदम रखा, जहां उनके साथ चंद्रचूड़ सिंह भी नजर आए। इस सीरीज में सुष्मिता के धाकड़ अवतार और दमदार परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया गया।

शाहिद कपूर6/7

शाहिद कपूर

शाहिद कपूर ने बड़े पर्दे पर अपनी शानदार एक्टिंग से तो धूम मचाई ही है, लेकिन ओटीटी पर भी कदम रखते ही अभिनेता ने ऑडियंस का दिल जीत लिया। 'द फैमिली मैन' के निर्देशक अपनी वेब सीरीज 'फर्जी' लेकर आए, जिसमें शाहिद कपूर के कैरेक्टर और उनकी इंटेंसिटी को बेहद पसंद किया गया। अब दर्शकों को 'फर्जी 2' का बेसब्री से इंतजार है।

मनोज बाजपेयी7/7

मनोज बाजपेयी

मनोज बाजपेयी ओटीटी की दुनिया पर राज करते हैं। उनकी पॉपुलर वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' के अभी तक तीन सीजन्स आ चुके हैं और अब चौथे सीजन के इंतजार में फैंस पलकें बिछाए बैठे हैं। इसके अलावा उन्होंने ओटीटी पर 'किलर सूप', 'रे', और 'सीक्रेट्स ऑफ कोहिनूर' जैसी कई सफल फिल्में और सीरीज दी हैं।