Palak Tiwari को 26वें बर्थडे पर मिला प्यारा सरप्राइज, सेलिब्रेशन की खूबसूरत तस्वीरें कीं शेयर
बीते दिन पलक तिवारी (Palak Tiwari) ने अपना 26वां जन्मदिन मनाया। एक्ट्रेस ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
1/726 साल की हुईं पलक तिवारी
श्वेता तिवारी की बेटी और एक्ट्रेस पलक तिवारी बीते दिन 26 साल की हो गईं। एक्ट्रेस ने इस खास दिन को खूबसूरत तरीके से सेलिब्रेट किया। उनकी तस्वीरें सामने आई हैं।
2/7पलक ने सेलिब्रेट किया बर्थडे
पलक तिवारी ने बर्थडे के एक दिन बाद सोशल मीडिया पर सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। फोटोज में देखा जा सकता है कि बर्थडे सरप्राइज पाकर वह किस कदर खुश हैं।
3/7पलक के चेहरे पर दिखी खुशी
बलून, केक और फूलों के साथ पलक तिवारी का 26वां बर्थडे सेलिब्रेट किया गया। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस बर्थडे सेलिब्रेशन को लेकर एक्साइटेड दिख रही हैं।
4/7व्हाइन कलर की ड्रेस में लगीं खूबसूरत
पलक तिवारी ने अपने जन्मदिन पर व्हाइन कलर की स्ट्रैपी ड्रेस पहनी, जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने मिनिमल मेकअप के साथ अपना लुक पूरा किया।
5/7किसका छुपाती दिखीं पलक?
पलक तिवारी ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन से एक तस्वीर शेयर की है जिसमें तीन महिलाएं दिख रही हैं, लेकिन उनका चेहरा बलून से छुपा रखा है।
6/7पलक ने जताया आभार
पलक तिवारी ने बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "सच में आभारी हूं।" फोटोज से साफ है कि एक्ट्रेस ने अपने बड़े दिन को कितने खास तरीके से मनाया है।
7/7पलक तिवारी का वर्क फ्रंट
पलक के काम की बात करें तो आखिरी बार उन्हें ओटीटी सीरीज लुक्खे में देखा गया था। यह सीरीज इसी साल मई में प्राइम वीडियो पर आई थी जिसमें पलक की भूमिका को काफी सराहा गया था।